Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Shopkeeper dies in Ratia, Fatehabad, amidst dispute over vacating shop; family alleges physical altercation and threats
{"_id":"69f47385bc0f9526880d6a5c","slug":"video-shopkeeper-dies-in-ratia-fatehabad-amidst-dispute-over-vacating-shop-family-alleges-physical-altercation-and-threats-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में दुकान खाली कराने के विवाद में दुकानदार की मौत; परिजनों ने लगाया धक्का-मुक्की और धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में दुकान खाली कराने के विवाद में दुकानदार की मौत; परिजनों ने लगाया धक्का-मुक्की और धमकी का आरोप
रतिया क्षेत्र के गांव नंगल में दुकान के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद ने उस समय दुखद मोड़ ले लिया, जब 46 वर्षीय दुकानदार सतपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दुकान के पूर्व मालिक द्वारा की गई धक्का-मुक्की और मानसिक प्रताड़ना के कारण सतपाल की तबीयत बिगड़ी, जो अंततः जानलेवा साबित हुई।
मृतक के भाई सुखदेव सिंह के अनुसार, सतपाल पिछले 15 वर्षों से गांव में किरयाने की दुकान चला रहा था। यह दुकान उसने करीब 15 साल पहले 45 हजार रुपये में ओमप्रकाश नामक व्यक्ति से खरीदी थी। हालांकि, इस दुकान को लेकर पिछले कुछ समय से कोर्ट में विवाद चल रहा था। पूर्व मालिक ओमप्रकाश, अपनी पत्नी और बेटे के साथ दुकान पर पहुँचा।ओमप्रकाश ने दावा किया कि कोर्ट का फैसला उसके पक्ष में आ गया है और सतपाल को तुरंत दुकान खाली करने को कहा।जब सतपाल ने अदालती आदेश के दस्तावेज दिखाने की मांग की, तो बहस बढ़ गई।
आरोप है कि ओमप्रकाश और उसके परिवार ने सतपाल के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। इस घटना के बाद सतपाल गहरे मानसिक तनाव में आ गया और अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।सतपाल की बिगड़ती हालत देख परिजन उसे तुरंत रतिया के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे फतेहाबाद और फिर गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे तीन अविवाहित बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक सतपाल के भाई सुखदेव सिंह ने बताया किइस मामले को लेकर पहले भी कई बार पंचायतें हुई थीं। ओमप्रकाश और उसका बेटा बिना किसी कानूनी नोटिस के लगातार दुकान खाली करने की धमकियां दे रहे थे गांव के गणमान्य व्यक्तियों चंद्रभान, छिद्रपाल और सुरेश ने भी पुष्टि की है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।
पुलिस को इस संबंध में औपचारिक शिकायत सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल चुकी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।