{"_id":"6a7f4e1d3fcd6aa2c90d3d32","slug":"electricity-corporations-se-circle-office-to-get-its-own-building-after-nine-years-foundation-stone-laid-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-159277-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नौ साल बाद बिजली निगम के एसई सर्कल कार्यालय को मिलेगा अपना भवन, नींव रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नौ साल बाद बिजली निगम के एसई सर्कल कार्यालय को मिलेगा अपना भवन, नींव रखी
Fri, 14 Aug 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम परिसर में एसई कार्यालय के भवन का जारी निर्माण कार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। बिजली निगम के एसई सर्कल कार्यालय को नौ साल बाद अपना स्थायी भवन मिलने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को प्रस्तावित भवन की नींव रखी गई। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन को 15 माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
भवन बनने के बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा, वहीं बिजली उपभोक्ताओं को भी विभिन्न कार्यों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बिजली निगम का फतेहाबाद सर्कल वर्ष 2017 में हिसार सर्कल से अलग हुआ था। सर्कल बनने के बाद से ही एसई कार्यालय के लिए स्थायी भवन उपलब्ध नहीं था। वर्तमान में कार्यालय एचवीपीएन के रेस्ट हाउस भवन में संचालित किया जा रहा है। संवाद
-- -- -- --
ये कार्यालय होंगे शिफ्ट
नए बनने वाले भवन में एसई कार्यालय के अलावा कैशियर कार्यालय, वेटिंग एरिया, बिलिंग सेक्शन, कॉमर्शियल इंचार्ज कार्यालय, सिविल जेई कार्यालय, ड्राइंग इंचार्ज कार्यालय, स्टाफ एरिया और ऑपरेशन सर्कल समेत अन्य कार्यालय भी होंगे। इससे निगम से जुड़े अलग-अलग कार्यों के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
:: बिजली निगम की ओर से फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फील्ड हॉस्टल का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने इस हॉस्टल में सात कमरे, किचन और वेटिंग कक्ष की सुविधा है। भवन करीब एक महीने में हैंडओवर होने की उम्मीद है। इससे फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।
- विपुल वर्मा, सिविल एसडीओ
-
कार्यालय भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। भवन तैयार होने के बाद एसई कार्यालय की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा और निगम के कामकाज को अधिक व्यवस्थित एवं बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
- महंगा सिंह, सिविल जेई, बिजली निगम