फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even the iron grills on the national highway couldn't stop pedestrians from doing as they pleased, then the illegal cuts opened up again

Fatehabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहे की ग्रिल भी नहीं रोक पाई राहगीरों की मनमानी, फिर खुले अवैध कट

Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Even the iron grills on the national highway couldn't stop pedestrians from doing as they pleased, then the illegal cuts opened up again
नेशनल हाईवे पर बनाए अवैध कट से निकलते वाहन चालक। 
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों को रोकने के लिए बंद किए जा रहे अवैध कटों पर आवाजाही थम नहीं रही है। कहीं बंद रास्तों को दोबारा खोला जा रहा है तो कहीं नए कट बनाए जा रहे हैं। माजरा कट इसका ताजा उदाहरण है। यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने करीब 500 फीट लंबी लोहे की ग्रिल लगाकर रास्ता बंद किया था। इसके बावजूद यहां नया रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन

अब वाहन चालक इसी रास्ते से हाईवे पार कर रहे हैं। सर्दी के साथ धुंध का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में अवैध कटों से गुजरने वाले वाहन हादसों का कारण बन सकते हैं। शहर के अशोक नगर से गांव माजरा की ओर जाने वाले कट पर कुछ समय पहले सुरक्षा के मद्देनजर ग्रिल लगाई गई थी। इसका उद्देश्य वाहनों को बीच हाईवे से गुजरने और गलत तरीके से सड़क पार करने से रोकना था। ग्रिल लगाने के बाद इस स्थान पर अवैध आवाजाही बंद होने की उम्मीद थी लेकिन रात के समय अज्ञात लोगों ने इसके पास ही दूसरा रास्ता बना दिया। अब इस नए कट से वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन

बंद करने के बाद फिर खोल रहे रास्ते
अवैध कटों की समस्या केवल माजरा तक सीमित नहीं है। सिरसा की ओर जाने वाले हाईवे पर भी कई स्थानों पर ऐसे रास्ते बंद किए गए थे। इसके बावजूद कुछ समय बाद स्थानीय लोग उन्हें फिर से खोल देते हैं। कहीं मिट्टी डालकर बंद किए गए रास्ते से मिट्टी हटा दी जाती है तो कहीं ग्रिल के आसपास से नया रास्ता बना लिया जाता है। कुछ स्थानों पर ग्रिल तक हटा दी जाती है। इससे अवैध कट बंद करने के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध में बढ़ सकता है हादसों का खतरा
अक्तूबर का महीना समाप्त होने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। आगामी दिनों में सुबह और रात के समय धुंध छाने की संभावना है। धुंध के दौरान हाईवे पर दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में तेज गति से आ रहे वाहनों के सामने अचानक किसी वाहन का अवैध कट से निकलना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

विशेषकर गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों और बिना सुरक्षित दूरी का आकलन किए हाईवे पार करने वाले लोगों के लिए खतरा अधिक है। अवैध कटों से अचानक होने वाली आवाजाही के कारण अन्य वाहन चालकों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाता। ऐसे में धुंध का मौसम शुरू होने से पहले इन रास्तों को स्थायी रूप से बंद करना जरूरी है।
-----
धुंध की दस्तक से पहले बंद करें हाईवे के अवैध कट : डीसी
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश, दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर
फतेहाबाद। सर्दी में धुंध के कारण होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीसी डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को हाईवे के अवैध कट बंद करवाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कम दृश्यता के कारण धुंध में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय रहते संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक सिग्नल लगवाए जाएं।

नगर निकाय विभाग को त्योहारों के मद्देनजर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखने और बाजारों में यातायात सुचारू बनाने को कहा। गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। स्कूल बसों की नियमित जांच भी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला, आरटीए सचिव संजय बिश्नोई आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed