{"_id":"6ae4d372a90d0b95280ca55d","slug":"tricked-an-elderly-person-to-get-594-lakh-rupees-the-accused-young-woman-made-obscene-calls-and-then-threatened-from-different-numbers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163896-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुजुर्ग को बदनाम करने का झांसा देकर ऐंठे 5.94 लाख रुपये, आरोपी युवती ने फोन पर अश्लील बातें कीं फिर अलग-अलग नंबरों से दीं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुजुर्ग को बदनाम करने का झांसा देकर ऐंठे 5.94 लाख रुपये, आरोपी युवती ने फोन पर अश्लील बातें कीं फिर अलग-अलग नंबरों से दीं धमकियां
Fri, 30 Oct 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। अश्लील बातचीत के जाल में फंसाकर बदनामी और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर एक युवती ने बुजुर्ग से 5 लाख 94 हजार 599 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने शिकायत में बताया कि सितंबर की शुरुआत में उसके पास एक युवती का फोन आया। युवती ने उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आने लगे। फोन करने वालों ने उसे फंसाने और परिणाम भुगतने की धमकी दी। इससे बुजुर्ग घबरा गया। युवती के कहने पर उसने गांव के दो सीएससी सेंटर के माध्यम से बताए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। 14 सितंबर से 22 अक्तूबर तक कुल 5,94,599 रुपये गंवा दिए।जांच अधिकारी राहुल देव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।