पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Father sentenced to life imprisonment for murdering his only son in Fatehabad

Fatehabad: इकलौते बेटे के हत्यारे बाप को उम्रकैद, शराब पीकर सिर पर मारे थे डंडे; 10 हजार रुपये जुर्माना

Mon, 06 Jul 2026 03:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: Nivedita Updated Mon, 06 Jul 2026 03:39 PM IST
सार

मृतक परमजीत सिंह की मां रोशनी देवी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार सरजीत सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका अपने इकलौते बेटे से विवाद हो गया। गुस्से में उसने लकड़ी के डंडे से बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Father sentenced to life imprisonment for murdering his only son in Fatehabad
court room - फोटो : ANI

विस्तार

फतेहाबाद के गांव भूथन कलां में करीब डेढ़ साल पहले शराब के नशे में अपने ही इकलौते 17 वर्षीय बेटे परमजीत की हत्या करने के दोषी पिता सरजीत सिंह को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।  

विज्ञापन


दोषी सरजीत सिंह पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल की कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सजा सुनाई है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। इसके बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

                
मृतक परमजीत सिंह की मां रोशनी देवी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार सरजीत सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका अपने इकलौते बेटे से विवाद हो गया। गुस्से में उसने लकड़ी के डंडे से बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अटॉर्नी देवेंद्र मित्तल ने बताया कि अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला अटॉर्नी अरुण बंसल ने प्रभावी पैरवी की। सुनवाई के दौरान प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान, मेडिकल साक्ष्य और अन्य सबूत अदालत के समक्ष रखे गए। सभी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी सरजीत सिंह को अपने ही किशोर बेटे की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

बेटी के पास गई थी मां 

पुलिस को दी शिकायत में रोशनी देवी ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी व एक बेटा है। बेटी शादीशुदा है जबकि बेटा परमजीत अविवाहित था। 20 दिसंबर 2024 को वह अपनी बेटी किरण के ससुराल चिकनवास गई हुई थी। उसे सूचना मिली कि उसके बेटे परमजीत (17) की पति सरजीत सिंह ने हत्या कर दी। जिस पर वह अपने घर पहुंची तो पति सरजीत सिंह ने रोते हुए बताया कि रात को उसने शराब के नशे में बेटे परमजीत के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी।

भिरड़ाना माइनर के पास छिपाया था लठ 

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद वारदात में इस्तेमाल किया गया लठ बरामद किया था। आरोपी ने भिरड़ाना माइनर के साथ लगती सड़क के पास बने खाल की पुलिया के पास से लठ बरामद करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed