{"_id":"69b6ec728521972c990333a1","slug":"in-bhuna-except-for-ward-9-the-10-quorum-was-not-met-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-150230-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में वार्ड 9 को छोड़ बाकी में 10% कोरम पूरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में वार्ड 9 को छोड़ बाकी में 10% कोरम पूरा नहीं
विज्ञापन
भूना। एरिया सभा के दौरान वार्ड नंबर 9 में लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करते वार्ड-वाइज एरि
विज्ञापन
भूना। नगर पालिका की ओर से सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए रविवार को शहर में वार्ड-वाइज एरिया सभाओं का आयोजन किया गया, लेकिन दूसरे दिन भी अधिकांश वार्डों में मतदाताओं की कम उपस्थिति के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
वार्ड नंबर 9 को छोड़कर अन्य वार्डों में 10 प्रतिशत मतदाताओं का अनिवार्य कोरम पूरा नहीं हुआ, जिसके चलते बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का सत्यापन अधूरा रह गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे वार्ड नंबर 9 से 12 तक एरिया सभाओं का आयोजन किया गया, जबकि दोपहर 2 बजे वार्ड नंबर 13 से 15 तक बैठकों का कार्यक्रम तय था।
अधिकांश वार्डों में लोगों की कम भागीदारी के कारण एरिया सभा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। केवल वार्ड नंबर 9 में ही कोरम पूरा होने के कारण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो पाई। वार्ड 9 में करीब 145 नागरिक एरिया सभा में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
वार्ड 9 के एरिया सभा के सचिव रोहताश कुमार मिल और सहायक भूप सिंह की देखरेख में लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पारदर्शी तरीके से किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया इसलिए की जा रही है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंच सके।
-
10 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति अनिवार्य
नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रत्येक वार्ड में कुल मतदाताओं की कम से कम 10 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कोरम पूरा होने पर ही एरिया सभा की बैठक को मान्य माना जाएगा और उसी के आधार पर योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव आगे बढ़ सकेंगे। पालिका एरिया सभा सचिव रोहताश कुमार ने कहा कि वे अपने-अपने वार्ड की एरिया सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि जब तक निर्धारित कोरम पूरा नहीं होगा, तब तक योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों का सत्यापन और विकास कार्यों की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी।
Trending Videos