फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Independence Day celebrations to be held today amidst tight security; the city will unite to honor the Tricolour

Fatehabad News: अभेद्य पहरे में आज मनेगा आजादी का जश्न, तिरंगे की शान में जुटेगा शहर

Fri, 14 Aug 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 14 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations to be held today amidst tight security; the city will unite to honor the Tricolour
फतेहाबाद में जांच करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित हो रहा है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। इससे बाद वे परेड का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने समारोह को सुरक्षित संपन्न करवाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। सुरक्षा के लिए करीब 700 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समारोह स्थल के प्रवेश द्वारों, पार्किंग स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

समारोह स्थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए वर्दीधारी पुलिस बल के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ये पुलिसकर्मी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वॉड टीम समारोह स्थल की गहन चेकिंग की जाएगी। पार्किंग क्षेत्र और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी जांच होगी। ड्रोन और संदिग्ध हवाई गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।


-

समारोह के दौरान आमजन को यातायात संबंधी परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। वाहनों की आवाजाही, निर्धारित पार्किंग और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। लोगों से समारोह स्थल पर अनावश्यक सामान न लाने की अपील की गई है।
- निकिता खट्टर, एसपी
----
जिलास्तरीय कार्यक्रम का शेड्यूल
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित - सुबह 8:45 मिनट
मुख्य अतिथि का आगमन - सुबह 8:58 मिनट
ध्वजारोहण व राष्ट्रीय धुन - 9 बजे
परेड का निरीक्षण - 9:02 मिनट से 9:10 मिनट
मुख्य अतिथि का संदेश - 9:10 मिनट से 9:30 मिनट
मार्च पास्ट - 9:30 मिनट से 9:40 मिनट
शहीदों के परिवार का सम्मान - 9:40 मिनट से 9:50 मिनट
सांस्कृतिक कार्यक्रम - 9:50 मिनट से 10:30 मिनट
पुरस्कार वितरण - 10:30 मिनट से 10:48 मिनट
राष्ट्रीय गान - 10:48 मिनट से 10:50 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed