सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   LPG bookings tripled, companies sought reports from agencies on commercial connections

Fatehabad News: रसोई गैस की बुकिंग तीन गुना बढ़ी, कंपनियों ने कॉमर्शियल कनेक्शन पर एजेंसियों से मांगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
LPG bookings tripled, companies sought reports from agencies on commercial connections
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सिलिंडर भरवाने के लिए पहुंची महिला संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की आंच घरों से लेकर होटलों तक पहुंच रही है। गर्मी का मौसम होने के बाद भी हालात ये हैं कि जिले में रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग तीन गुना तक बढ़ गई है। रविवार को क्षेत्र में रसोई गैस एजेंसियां बंद रही पर होम डिलीवरी दी गई।
Trending Videos


पांच दिनों में गैस एजेंसियों पर तीन हजार सिलिंडर बुक हुए हैं, आम दिनों में ये संख्या करीब एक हजार तक रहती है। गैस एजेंसियों पर बुकिंग बढ़ने के चलते कर्मचारियों ने सप्लाई दी। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई जिले में रविवार को भी शुरू नहीं हुई। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनियों ने कनेक्शनों की संख्या मांगी है। हालांकि अभी तक प्रशासन की तरफ से कमेटी गठित नहीं की गई है। जिले में 23 गैस एजेंसी और इनके 3.24 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

घरेलू सिलिंडर से कॉमर्शियल में डाल रहे गैस

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को शहर में कई जगह छापे मारे थे लेकिन रविवार को कहीं जांच नहीं हुई। छापों के डर से शहर में कई दुकानदार अब घरेलू गैस सिलिंडर से कॉमर्शियल में गैस की पलटी मरवा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर मिल नहीं रहे हैं और उनके पास कैटरिंग का आर्डर भी है। घरेलू गैस सिलिंडर का जुगाड़ करके कॉमर्शियल में डलवा रहे हैं।

-

गैस चूल्हे बंद, तंदूर पर बन रही रोटियां

शहर के कई ढाबों पर तवे की रोटी बंद कर दी गई है वजह ये है कि गैस चूल्हे पर तवे की रोटी तैयार होती है। ऐसे में गैस किल्लत के चलते इन्हें बंद कर दिया है। फिलहाल तंदूर पर ही रोटियां तैयार की जा रही हैं।

-

रसोई गैस सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें लगातार छापे मार रही है। सरकार की तरफ से जो भी निर्देश आ रहे हैं उनका पालन हो रहा है।

-कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed