{"_id":"69b6ef64fe97f8f92b05620d","slug":"meetings-postponed-in-ratia-due-to-lack-of-quorum-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-150226-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में कोरम पूरा न होने पर सभाओं की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में कोरम पूरा न होने पर सभाओं की बैठक स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
एरिया सभा की बैठक में वार्ड वासियों का इंतजार करते हुए नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी:संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। नगर पालिका क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में रविवार को एरिया सभाओं की बैठक बुलाई गई थी लेकिन किसी भी वार्ड में कोरम पूरा न होने के कारण इन सभी बैठकों को स्थगित कर दिया गया। अब अधिकारियों के आदेशों के बाद ही अगली बैठक आयोजित की जाएगी।
सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि हरियाणा नगरपालिका भागीदारी अधिनियम, 2008 के तहत 14 और 15 मार्च को सुबह 10:30 बजे एरिया सभाओं का आयोजन होना था। प्रत्येक एरिया सभा में कुल मतदाताओं का कम से कम 10 प्रतिशत उपस्थित होना अनिवार्य था। कोरम पूरा न होने से बैठक स्थगित करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि आगामी बैठकों से पहले अखबारों और मुनादी के माध्यम से वार्डवार लोगों को सूचित किया जाएगा ताकि नागरिक विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। एरिया सभा के माध्यम से स्थानीय विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाने है।
इसमें लाभार्थियों की पहचान और सूची बनाने, स्ट्रीट लाइट, सड़क, पेयजल और स्वच्छता जैसी सुविधाओं के स्थान सुझाने और नागरिक सुविधाओं में सुधार हेतु सुझाव तैयार करने की प्रक्रिया तय की जानी थी। नगर पालिका ने हर वार्ड में सचिव नियुक्त किए हैं। इसमें सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह, राजेश, वीरेंद्र सिंह, राहुल कुमार और लकी कुमार शामिल हैं।
Trending Videos