सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Oh this heat...and on top of that power cuts

Fatehabad News: उफ ये गर्मी...ऊपर से बिजली कटौती

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Oh this heat...and on top of that power cuts
शहर के बिजली निगम में लगा मुख्य ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में तापमान बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है। पारा पिछले तीन दिन से 43 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऊपर से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। 24 घंटे में से 15 घंटे तक बिजली गुल रहती है।
Trending Videos

कारण रबी फसलों की कटाई के सीजन के चलते बिजली निगम ने 30 अप्रैल तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आपूर्ति बंद का शेड्यूल जारी किया हुआ था। हालांकि कई पंचायतों ने बिजली निगम को मांगपत्र देकर रविवार से अपने गांवों में आपूर्ति बहाल करवा ली है। परंतु उसके बाद भी गांवों में घंटों बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रात के समय बिजली कई बार 4-4 घंटे तक बाधित रहती है। इससे उनके इनवर्टर तक बोल जाते हैं। भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर ट्रिप हो रहे हैं। इससे बिजली के अघोषित कट लगने शुरू हो गए है। भट्टू खंड और फतेहाबाद के अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में दिन में 15 घंटे तक बिजली गुल रहती है।
भट्टू खंड के ग्रामीणों क्षेत्रों में शनिवार रात को चार बार बिजली कट लगे। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग चैन की नींद नहीं सो पाए। ग्रामीण रायसिंह, दलीप दयाल सहारण, प्रदीप, लीलूराम आदि का कहना है कि दिनभर खेतों में काम के बाद वे बुरी तरह से थक जाते हैं। रात को जब आराम की जरूरत होती है तो बिजली के कट लग जाते हैं।


फिलहाल रोजाना हो रही है 50 लाख बिजली यूनिट की खपत

भीषण गर्मी होने से जिले में रोजाना बिजली की खपत 50 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत और बढ़ सकती है। हालांकि पिछले साल बिजली की अधिकतम खपत 98 लाख यूनिट रोजाना तक पहुंच गई थी। अभी फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं है। जब यह नियमित हो जाएगी तो बिजली खपत इस सीजन में 1 करोड़ रोजाना तक पहुंच सकती है।


गेहूं की कटाई हो चुकी पूरी, 24 घंटे दी जाए बिजली आपूर्ति

बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि अब गेहूं की कटाई का काम पूरा हो चुका है। फसल अवशेष का निपटान कर दिया है। बिजली निगम को अब 24 घंटे की बिजली आपूर्ति सुचारु करनी चाहिए। बिजली नहीं मिलने के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली नहीं होने से गांव में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पानी न होने से उनके अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


ऐसी बढ़ती गई बिजली खपत अप्रैल माह में

तिथि कृषि खपत ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र उद्योग कुल

1 अप्रैल 2.5 13.74 9.46 2.47 28.24

8 अप्रैल 1.76 11.23 8.99 1.16 25.58

16 अप्रैल 5.12 15.51 11.08 1.03 32.74

24 अप्रैल 11.22 19.45 14.42 1.53 46.62

25 अप्रैल 11.89 19.80 15.10 1.47 48.26

नोट : सभी आंकड़े लाख में हैं।


ग्रामीण बोले-

गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैंं। इससे न दिन में चैन है न रात में। बिना बिजली के घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। निगम को बिजली आपूर्ति में सुधार करना चाहिए।

- रामकार, ग्रामीण।

--
गांव में बिजलीघर होने के बावजूद 15-15 घंटे तक बिजली कट लगाए जा रहे हैं। इसके कारण पेयजल सप्लाई सहित बिजली से जुड़े अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पशुओं का चारा काटना, दूध बिलोना जैसे अन्य जरूरी घरेलू कार्य बाधित हो रहे हैं।
- सुरेश कुमार, ग्रामीण।


भीषण गर्मी के बावजूद 24 घंटे में केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासन को अब गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए।
- राय सिंह, ग्रामीण।


शनिवार रात से चार बार 45 मिनट से लेकर एक घंटे तक के बिजली के अघोषित कट लगे। इससे वे चैन की नींद तक नहीं हो सके। दिन के समय बिजली की आपूर्ति बंद होने के चलते दिन में भी आराम नहीं कर पा रहे हैं।

- राम सिंह, ग्रामीण।

:: बिजली कटौती के निर्देश चंडीगढ़ से आते हैं। उसके बाद ही कट लगाए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कटाई का कार्य पूरा हो गया और पंचायतों की तरफ से लिखित में मांग आ रही है उन गांवों में आपूर्ति बहाल की जा रही है।
- अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed