{"_id":"69ef0c93d3fc403f9c01eaa7","slug":"video-firefighters-strike-continues-for-the-20th-day-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: 20वें दिन भी जारी रही दमकल कर्मियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: 20वें दिन भी जारी रही दमकल कर्मियों की हड़ताल
दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अब क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। फायरमैन चिरंजीलाल की अध्यक्षता में कर्मचारी धरने पर डटे हुए हैं।
दमकल यूनियन के प्रधान जय भगवान सिंह ने बताया कि फायरमैन अनिल कुमार और चालक पवन कुमार सोमवार को 8 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा किया कि जब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन को अन्य विभागों का समर्थन भी मिलने लगा है। सफाई कर्मचारियों ने समर्थन देते हुए आंदोलन में भागीदारी की। रविंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, हैप्पी सिंह, रामबूल सिंह, सविता देवी और सविता कुमारी भी 8 घंटे के अनशन में शामिल हुए। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे हैं लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश सरकार की तरफ से अब तक उनकी मांगों के समर्थन में आश्वासन नहीं मिला।
धरना कर रहे कर्मियों को कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भूख हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।