सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers discuss preparations for conference to be held in Hisar today

Fatehabad News: किसानों ने आज हिसार में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers discuss preparations for conference to be held in Hisar today
विज्ञापन
फतेहाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक रविवार को शहीद उधम सिंह भवन में आयोजित की गई। जिला प्रधान कामरेड विष्णु दत्त की अध्यक्षता में हुई बैठक का उद्देश्य 27 अप्रैल को हिसार की जाट धर्मशाला में होने वाले राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।
Trending Videos

किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि झज्जर से लेकर घग्गर क्षेत्र तक के किसान पिछले लंबे समय से बाढ़, जलभराव और सेम की समस्या से जूझ रहे हैं। जल निकासी के स्थायी प्रबंध न होने और ड्रेनों की समय पर सफाई न होने के कारण हर साल किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जलभराव से प्रभावित प्रत्येक गांव से 3-4 किसान प्रतिनिधि हिसार में होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बैठक का संचालन जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद बाटू ने किया। इस दौरान किसान नेताओं ने झज्जर से घग्गर तक के प्रभावित किसानों को एक मंच पर लाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा किया कि यदि सरकार ने बकाया मुआवजे और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम जल्द नहीं किए तो 27 अप्रैल के कन्वेंशन में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed