{"_id":"69ef37341d533eff290e3b25","slug":"video-municipal-council-employees-started-a-gradual-hunger-strike-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नगरपरिषद कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल, 1 व 2 मई को करेंगे कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नगरपरिषद कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल, 1 व 2 मई को करेंगे कामकाज ठप
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगरपरिषद कर्मचारी सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। नगरपरिषद कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में काफी संख्या में सफाई कर्मचारी और अन्य स्टाफ सदस्य एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान 15 कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें ब्लॉक सचिव ओम प्रकाश लॉट और जिला प्रधान विजय ढाका के नेतृत्व में अनिल चौहान, धर्मवीर सिंह, संजय कल्याणा, जसवंत सिंह, प्रहलाद, भूरा राम, जगदीश, सुरेश और कुलदीप शामिल रहे। महिला शक्ति का प्रदर्शन करते हुए ऊषा, बर्जी देवी, रानी देवी और सुनीता देवी ने भी भूख हड़ताल में हिस्सा लेकर संघर्ष को मजबूती दी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय ढाका ने मांग की कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार 31 दिसंबर 2025 तक के सभी कच्चे कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के तुरंत पक्का किया जाए। विभाग में ठेका प्रथा को पूरी तरह बंद कर पक्की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।