सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Outrage against the police over the kidnapping of minors

Fatehabad News: नाबालिगों के अपहरण मामले में पुलिस के खिलाफ आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Outrage against the police over the kidnapping of minors
सदर थाने में पुलिस कार्यवाही को खिलाफ रोष जताते हुए गांव घासवा के ग्रामीण:संवाद
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग लड़कियों को 26 मई को गांव चीमो के चार युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। सरपंच गुरशरण सिंह गोशा के नेतृत्व में ग्रामीण सदर थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया जबकि पीड़ित परिवार के परिजनों को निशाना बनाया गया है।

ग्रामीणों ने एक पुलिस अधिकारी पर धमकाने और पैसे मांगने का भी आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों को मामले की शिकायत दी जाएगी। पुलिस द्वारा पीड़ित लड़कियों के परिजनों के खिलाफ आरोप दर्ज कर परिजन को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने शिकायत दी थी कि कुछ ग्रामीणों ने उनके लड़कों को अगवा कर करीब चार घंटे तक पीटा और कमरे में बंद रखा जिनका इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी जांच टीम को सौंपा है। जांच अधिकारी द्वारा पैसे मांगने के आरोप पर कहा कि यदि ऐसी कोई बात होती तो उन्हें बताया जाता। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष होकर काम कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed