सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Road blocked for five and a half hours in protest against power cuts

Fatehabad News: बिजली कटौती के विरोध में साढ़े 5 घंटे रास्ता जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Road blocked for five and a half hours in protest against power cuts
ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
टोहाना। गांव जमालपुर शेखां में बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने वीरवार को टोहाना-फतेहाबाद रोड पर सुबह 10 बजे जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं जाम लगाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया।

मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी बीर सिंह ने ग्रामीणों को शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन समस्या के समाधान न होने तक ग्रामीणों ने जाम खोलने से इन्कार कर दिया। दोपहर बाद नायब तहसीलदार अनिल शर्मा, बिजली निगम के एसडीओ संजय सिंगला के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देकर करीब साढ़े तीन जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना लगाए बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि 14 हजार की आबादी वाले इस गांव में बिजली निगम की लापरवाही के चलते दैनिक जीवन के काम प्रभावितो हो रहे हैं। जाम खोलने के बाद सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार और पंचायत सदस्य गेजू सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम आकाश शर्मा से मिले और ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ग्रामीणों व बिजली निगम के अधिकारियों को सोमवार को दोबारा बुलाया ताकि बिजली समस्या का हल करवा सके।
विज्ञापन

जाम लगा रहे ग्रामीण विनोद, रमेश, महेश, संजू, महेंद्र, राकेश, सुदेश, बिमला, मनजीत ने बताया कि गांव में बने 11 केवी सब स्टेशन की लाइन समैन के 132 केवी लाइन से जुड़ी है। 26 किमी लंबी यह लाइन खेतों से होकर गुजरती है। जरा सी हवा चलते ही पोल टूट जाते हैं और 3-4 दिन तक बिजली गुल रहती है। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी ठप हो जाती है।
-------------
गांव की लाइन को चंदड़ से जोड़ने की मांग
इसके अलावा हर रोज 45-45 मिनट के 5 से 7 कट लगाए जाते हैं। इससे वे काफी परेशान हैं। रात को लाइन स्टाफ न होने से फ्यूज तक नहीं लग पाते। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड सही से नहीं बांटा गया है। अधिक लोड के चलते रोजाना 4-5 ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाते हैं। शिकायतों पर बिजली निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं करते। इस बारे में वे कई बार बिजली निगम के एसडीओ से लेकर कार्यकारी अभियंता के दफ्तर के चक्कर लगा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गांव की लाइन को चंदड़ 132 केवी से जोड़ा जाए जो गांव से केवल 7 किलोमीटर दूर है। खेतों से गुजरने वाली लाइन को टोहाना-रतिया रोड के साथ शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed