Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Playing with health...Samples of 7 items including paneer, khoya, and kalakand failed, licenses of 4 establishments suspended

Fatehabad News: सेहत से खिलवाड़...पनीर-खोया, कलाकंद समेत 7 के नमूने फेल, 4 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

Wed, 04 Nov 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Nov 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Playing with health...Samples of 7 items including paneer, khoya, and kalakand failed, licenses of 4 establishments suspended
फतेहाबाद। त्योहार पर मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की खरीदारी में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पनीर, खोया, देसी घी और कलाकंद समेत सात खाद्य पदार्थों के सैंपल अमानक मिले हैं।
विज्ञापन

विभाग को अब तक 19 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है जिनमें सात खाद्य पदार्थ सब-स्टैंडर्ड पाए गए जबकि 12 मानकों पर खरे उतरे। इसके अलावा नियमों की अनदेखी करने पर चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और पंजीकरण भी निलंबित कर दिए गए हैं। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीएम फ्लाइंग के साथ रतिया चुंगी स्थित तरसेम दूध डेयरी पर छापे मारे।
विज्ञापन

टीम ने मौके से दूध और घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। यह कार्रवाई हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के डेजिग्नेटेड कम नोडल अधिकारी गौरव छाबड़ा तथा फतेहाबाद के फूड सेफ्टी अधिकारी रवि राठी के नेतृत्व में की गई। त्योहारों के मद्देनजर विभाग ने जिलेभर में सैंपलिंग अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 61 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। इनमें से 19 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच में 7 प्रतिष्ठानों पर पनीर और खोया, देसी घी, कलाकंद के सैंपल सब-स्टैंडर्ड मिले है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर विभाग ने चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। बराड़ स्वीट्स टोहाना और श्री बालाजी रसगुल्ला भंडार भट्टू मंडी के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। गर्ग किराना स्टोर टोहाना और फतेहाबाद कोर्ट परिसर स्थित तारा चंद कैंटीन का खाद्य पंजीकरण भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed