सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police will issue challans to traffic rule violators through VOC app

Fatehabad News: वीओसी एप से यातायात नियम तोड़ने वालों पर तुरंत चालान काटेंगे पुलिसकर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police will issue challans to traffic rule violators through VOC app
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर अब तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने 100 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के वीओसी फोन एप में पहचान संख्या व गुप्त संकेत तैयार कराए हैं। इस व्यवस्था से चालान मशीन बिना भी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई संभव हो गई है।
Trending Videos


वीओसी फोन एप से पुलिसकर्मी पोस्टल चालान जारी कर रही है। इस प्रणाली में मौके पर रसीद देना जरूरी नहीं रहता। नियम उल्लंघन करने वाले वाहन का चित्र लेने के बाद उसका विवरण एप में दर्ज किया जाता है। इसके बाद संबंधित वाहन स्वामी के दूरभाष पर चालान का संदेश पहुंच जाता है। चालू माह में पुलिसकर्मियों ने वीओसी फोन एप से अब तक लगभग 115 पोस्टल चालान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था से यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर निगरानी मजबूत हुई है। साथ ही पुलिस की कार्रवाई भी पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी बनी है। जिले की यातायात पुलिस के पास 45 चालान मशीनें भी उपलब्ध हैं। इन मशीनों से मौके पर चालान दर्ज होने पर वाहन चालक के हाथ में तुरंत रसीद दी जाती है।

दूसरी तरफ वीओसी फोन एप से किसी भी स्थान पर खड़े-खड़े दूरभाष की मदद से चालान दर्ज करना आसान हो गया है। इससे पुलिस कर्मियों के काम में सुविधा आई है और समय की भी बचत हो रही है। प्रणाली में एक जरूरी शर्त भी तय है। किसी भी वाहन का चालान दर्ज करने से पहले पुलिसकर्मी उस वाहन की गलती का चित्र लेते हैं। चित्र और विवरण सुरक्षित रहने से रिकॉर्ड स्पष्ट रहता है तथा कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहती है।

----

एप से गलत पार्किंग के सबसे ज्यादा चालान

पुलिस विभाग के अनुसार पुलिसकर्मियों ने इस मोबाइल एप के जरिए इस माह करीब 115 चालान किए हैं जिनमें सबसे ज्यादा चालान गलत या नो-पार्किंग के हैं। पुलिस की ओर से बाजार में गश्त के दौरान गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों के चालान इस एप के माध्यम से किए जा रहे हैं। बाजार में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पुलिसकर्मी गलत तरीके से खड़े वाहन के मालिक को फोन करते हैं। अगर वह उसी समय आ जाता है तो उसको चेतावनी दे दी जाती है, अन्यथा चालान किया जाता है।

----

चालान करने से पहले फोटो अपलोड करना जरूरी

वीओसी एप के जरिए पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को किसी वाहन का चालान करना है तो उसे पहले उस वाहन की नियमों को तोड़ते हुए की एक फोटो करना जरूरी होता है। एप पर नंबर व फोटो डालने के बाद पुलिसकर्मी उस वाहन चालक की ओर से तोड़े गए नियमों के बारे में जानकारी डालता है जिसके बाद वाहन के मालिक के पास चालान होने का मैसेज पहुंच जाता है।

----

जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए करीब 100 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को वीओसी मोबाइल एप से चालान करने की सुविधा दी गई है। इसके माध्यम से पुलिसकर्मी बिना चालान मशीन के भी मौके पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है।

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed