{"_id":"6a7a1137600d9855ba0a950f","slug":"students-took-out-a-rally-to-spread-the-message-of-har-ghar-tiranga-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158999-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा का संदेश
Mon, 10 Aug 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालते कॉलेज के छात्रस्त्रोत प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनोहर मेमोरियल कॉलेज में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। गर्ल्स यूनिट प्रभारी प्रो. प्रतिभा मखीजा व बॉयज यूनिट प्रभारी डॉ. विकेश सेठी के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कॉलेज परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीर शहीदों के अमर बलिदान का प्रतीक है
-
निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
अभियान के तहत कॉलेज के हिंदी, पंजाबी एवं अंग्रेजी विभागों द्वारा प्रो. प्रतिभा मखीजा, डॉ. कांता, प्रो. राजदीप कौर एवं प्रो. वारिस के मार्गदर्शन में निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में तिरंगे की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने बताया कि एनएसएस इकाई द्वारा 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 12 अगस्त को पर्यावरण विभाग एवं होम साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्लोगन राइटिंग, रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
-
राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में किया पौधरोपण
चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में एनएसएस यूनिट्स व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. लखवीर कौर ने की। उन्होंने पौधरोपण करते हुए छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं व सभी ने मिलकर कई पौधे लगाए और उनके संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता जताई। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शकुंतला सिहाग व रमन देवी, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सरोज, सरबजीत कौर ने बताया कि यह पहल न केवल राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है बल्कि हरित भारत के निर्माण में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाती है।