सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body found in the miner turned out to be that of Rekha of Employees Colony

Fatehabad News: माइनर से मिला शव एंपलाइज कॉलोनी की रेखा का निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The body found in the miner turned out to be that of Rekha of Employees Colony
रतिया में मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रतिया। सरदूलगढ़ रोड स्थित खूनन माइनर में शनिवार को मिले महिला के शव की पहचान एंपलाइज कॉलोनी की रेखा (35) के रूप में हुई है।
रविवार दोपहर बाद मृतका के पति इकबाल सिंह ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
पति इकबाल सिंह ने पुलिस को बताया कि रेखा पिछले कुछ दिनों से काफी मानसिक परेशान थी और बहकी-बहकी बातें कर रही थी। 13 मार्च रात को वह खेत में पानी लगाने गया था। 14 मार्च की सुबह जब वह घर लौटा तो देखा पत्नी रेखा घर पर नहीं है। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने तलाश शुरू की। 15 मार्च को उन्हें माइनर में शव मिलने की सूचना मिली।
इसके बाद वे थाने पहुंचे और वहां से अस्पताल की मॉर्चरी में रखे शव की पहचान अपनी पत्नी रेखा के रूप में की। जांच अधिकारी सुरेश बेनीवाल ने कहा कि मृतका की पहचान उसके पति ने कर ली है। पति के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव हुक्मवाली के ऑपरेटर मेवा सिंह ने शनिवार को खूनन माइनर में शव देखा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। नागपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में मृतका के सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। पहचान न होने पर शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed