सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The district team stood first in the group dance competition at the Kab-Bulbul Festival

Fatehabad News: कब-बुलबुल महोत्सव में समूह नृत्य में जिले की टीम रही प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The district team stood first in the group dance competition at the Kab-Bulbul Festival
फतेहाबाद। बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कब-बुलबुल महोत्सव में फतेहाबाद जिले के विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजस्थान के बीकानेर स्थित देवी कुंड सागर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कब-बुलबुल महोत्सव में फतेहाबाद के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। समूह नृत्य में प्रथम स्थान सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी शानदार उपलब्धियां दर्ज कर टीम ने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया।
Trending Videos


फतेहाबाद जिले से 37 बच्चों के दल ने भाग लिया। दल का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त (बुलबुल) कांता सोनी ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। फतेहाबाद टीम ने ग्रुप डांस में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ तारा स्टोरी, स्टोरी टेलिंग, प्ले एक्टिंग और स्टेट एग्जीबिशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेपर कटिंग और समूह गीत प्रतियोगिता में टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों की सफलता में ग्रुप लीडर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मताना की छह बुलबुल ने ग्रुप लीडर सुनीता के मार्गदर्शन में भाग लिया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला दौलतपुर की आठ बुलबुल ग्रुप लीडर कांता के साथ शामिल हुईं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहाबाद की टीम का नेतृत्व ग्रुप लीडर निशा ने किया।

इसी तरह राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय भिरड़ाना-2 के छह कब ने ग्रुप लीडर ओमप्रकाश के साथ भागीदारी निभाई, जबकि राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंदो कलां के छह कब ग्रुप लीडर मुकेश के नेतृत्व में महोत्सव में पहुंचे। राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर लौटने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई तथा जिला संगठन आयुक्त (कब) महाबीर प्रसाद ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

----------------

कई राज्यों के 245 बच्चों ने भाग लिया

10 से 14 मार्च तक चले इस महोत्सव में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के 245 बच्चों तथा 10 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। भारत स्काउट एंड गाइड के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय नर्चरिंग यंग रूट्स इन द गोल्डन सेंड्स ऑफ बीकानेर रखा गया। महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहन देना रहा। महोत्सव के दौरान बच्चों को बीकानेर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। प्रतिभागियों ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर, ऐतिहासिक जूनागढ़ किला तथा भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू सीमा चौकी का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed