सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two sons of the district are returning from Qatar with a ship full of LPG

Fatehabad News: कतर से एलपीजी से भरा जहाज लेकर लौट रहे जिले के 2 लाल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two sons of the district are returning from Qatar with a ship full of LPG
जहाज में मौजूद अनिल भांभू
विज्ञापन
फतेहाबाद। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति के बीच देश में एलपीजी की भारी मांग और आपूर्ति को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच खुशी की बात यह है कि खाड़ी देशों से भारत दो जहाज एलपीजी लेकर आ रहे हैं, जिनमें जिले के दो अधिकारी शामिल हैं।
Trending Videos


गांव कुम्हारिया के कृष्ण कुमार मुख्य अधिकारी और गांव सरवरपुर के अनिल सेकेंड अधिकारी के पद पर मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। दोनों जहाज पिछले 25 फरवरी को कतर से एलपीजी लाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन युद्ध की वजह से कुछ समय वहां फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल के भाई सुनील ने बताया कि इस दौरान परिवार में चिंता का माहौल रहा लेकिन अब जहाज भारत की ओर लौट रहे हैं। इससे उन्हें गर्व और उत्साह का अनुभव हो रहा है। पूरे देश में एलपीजी की कमी से लोग परेशान हैं। इन दोनों जहाजों के आने से देश में काफी हद तक गैस का संकट कम होगा।

-

व्हाट्स एप कॉल से संपर्क में रहे

सेकेंड ऑफिसर अनिल भांभू के भाई सुनील ने बताया कि करीब आठ साले पहले वह मर्चेंट नेवी में तैनात हुआ था। शुरू से ही नेवी में जाने का जज्बा था। परिवार में पिता कृष्ण कुमार, माता सुशीला, भाभी ऊषा, भतीजा कुशांत है। परिवार को शुरू में चिंता हुई लेकिन अब गर्व है कि बेटा देश के लिए काम कर रहा है। वे व्हाट्स एप कॉल के जरिये बेटे के संपर्क में भी हैं। सोमवार को उम्मीद है जहाज अपने तय जगह पर पहुंच जाएंगे। सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार ने बातचीत में बताया कि जहाज के सुरक्षित पहुंचने में भारत सरकार और भारतीय नेवी, शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का काफी सहयोग रहा है। एक जहाज में पांच अधिकारी और 20 क्रू सदस्य शामिल हैं।

जहाज में मौजूद अनिल भांभू

जहाज में मौजूद अनिल भांभू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed