सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers are craving for canal water for a year

Fatehabad News: एक साल से नहरी पानी को तरस रहे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers are craving for canal water for a year
मेहूवाला मोड पर बनाई गई प्याऊ जिसमें डाला गया ट्यूबवेल का पानी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर स्थित मेहूवाला मोड़ के समीप रहने वाले परिवार पिछले एक साल से नहरी पेयजल की आपूर्ति को तरस रहे हैं। पिछले एक साल पाइपलाइन में के खराब होने के कारण यहां पेयजल की आपूर्ति ठप है। इसको ठीक न किए जाने के कारण लोग खारा पानी पीने को मजबूर हैं। लोगाें ने जनस्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए।
Trending Videos


मेहूवाला मोड़ के आसपास करीब 20 से अधिक ढाणियां और कई औद्योगिक इकाइयां स्थित हैं। पिछले एक साल से यहां नहरी पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीण विजेंद्र, दलीप और सुरेंद्र आदि का कहना है कि पाइपलाइन बीच में कहीं से क्षतिग्रस्त है या ब्लॉक हो चुकी है, जिसके कारण जलघर से मेहूवाला मोड़ तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की कमी के कारण यहां रहने वाले लोग और फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर ट्यूबवेल का खारा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस क्षेत्र का भूजल स्तर पीने योग्य नहीं है। खारा पानी पीने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है।

--

जनस्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा सुनवाई

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि बार-बार आश्वासन दिया जाता है कि लाइन ठीक कर दी जाएगी लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

--

मजबूरी में खरीदना पड़ रहा पानी

जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक है, वे पास लगती नहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली या टैंकरों के जरिए पानी मंगवाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। एक पानी के टैंकर की कीमत 500 से 800 रुपये तक पड़ती है। इससे उन पर आर्थिक भार पड़ रहा है।



--

गांव मेहूवाला मोड़ से रोजाना भट्टू और फतेहाबाद जाने वाले यात्री बस में सवार होते हैं। ऐसे में गर्मियों के दिनों में यहां सैकड़ों लोग पानी पीते है लेकिन पिछले साल से पाइपलाइन लीकेज होने के बाद यहां तक नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है।

- रवि, ग्रामीण।

--

मेहूवाला मोड़ के क्षेत्र में मौजूद फैक्टरी में व ढाणियों में लोग ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर हैं। जलघर की पाइपलाइन की लीकेज को ठीक नहीं किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग से अपील है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

- सतपाल सोलंकी, ग्रामीण।

--

मेहूवाला मोड़ पर स्थित लोगों की ओर से अपने स्तर पर पाइपलाइन को ठीक करवाया गया था लेकिन कुछ दिनों के बाद यह पानी फिर से खराब हो गई। इसके बाद पिछले एक साल से यहां पेयजल की समस्या बनी हुई है।

- मुकेश ग्रामीण।

:: जनस्वास्थ्य विभाग की जो पाइपलाइन अधिक पुरानी होने के कारण बार-बार लीक हो रही उन पाइपों को बदला जाएगा ताकि लोगों को पेयजल की परेशानी ना हो।

-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed