सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Father-in-law committed suicide by jumping in front of a train

Haryana: ससुर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, बहू व उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सितंबर 2025 में दिव्या के पिता पवन साहू कनाडा चले गए और यश भी वहीं था। इन चारों ने मिलकर उनके बेटे को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Father-in-law committed suicide by jumping in front of a train
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान डिफेंस कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय जोगेंद्र ने भिवानी रोड फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

Trending Videos


मृतक के बेटे मंजीत के कनाडा से आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनिता की शिकायत पर बहू दिव्या, उसकी मां सरोज, पिता पवन साहू और भाई यश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिफेंस कॉलोनी निवासी अनिता ने एफआईआर में बताया कि उनके बेटे मंजीत की शादी 16 अप्रैल 2022 को रोहतक रोड, चौड़ी गली निवासी दिव्या के साथ हुई थी और दोनों कनाडा में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में दिव्या ने मंजीत पर दबाव बनाकर अपने भाई यश को भी कनाडा बुला लिया जबकि दिसंबर 2024 में उसकी मां सरोज भी वहां आकर उनके साथ रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद परिवार में हस्तक्षेप बढ़ गया और विवाद शुरू हो गया। दिसंबर 2024 में मंजीत ने कनाडा में एक मकान खरीदा था जो दोनों के नाम था। इसके बाद मंजीत की सास सरोज लगातार मकान की पूरी मलकियत दिव्या के नाम करवाने का दबाव बनाने लगी। इस कारण मंजीत और उनके पिता जोगेंद्र परेशान रहने लगे।   

सितंबर 2025 में दिव्या के पिता पवन साहू कनाडा चले गए और यश भी वहीं था। इन चारों ने मिलकर उनके बेटे को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मकान की मलकियत दिव्या के नाम करने की मांग की। जब मंजीत और उनके परिवार ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्हें दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पवन साहू जनवरी 2026 में कनाडा से जींद आ गया और उसने 9.15 लाख में समझौता कर लिया लेकिन बाद में इससे मुकर गया।

आरोप है कि इसके बाद भी पवन साहू जोगेंद्र पर दबाव बनाते रहे कि वह अपने बेटे मंजीत से कहकर कनाडा स्थित मकान की मलकियत दिव्या के नाम करवा दें। 25 अप्रैल को दिव्या ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

दिव्या ने 25 अप्रैल को महिला पुलिस थाना जींद में ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में बताया था कि शादी के बाद से ही उनका पति मंजीत, सास अनिता, ससुर जोगिंद्र सिंह और ननद प्रीति मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि उनके ससुर ने साल 2024 में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जोगेंद्र समेत चारों लोगों के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने जोगेंद्र को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था।

शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मृतक का बेटा कनाडा में रहता है। उसके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू दिव्या, उसके पिता पवन, मां सरोज और भाई यश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। -कपिल, जांच अधिकारी, जीआरपी जींद                        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed