सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rohtash Khileri started journey to set world record by staying on Mount Everest for 24 hours

माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे बिताने का लक्ष्य: मां का आशीर्वाद लेकर यात्रा पर निकले रोहताश, वर्ल्ड रिकॉर्ड का सपना

मनोज कौशिक, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 01 May 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहताश खिलेरी ने बताया माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने में जान जाने तक का खतरा है। यहां न्यूनतम तापमान 60 से 70 डिग्री माइनस में चला जाता है। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है।

Rohtash Khileri started journey to set world record by staying on Mount Everest for 24 hours
माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए रोहताश खिलेरी ने शुरू की यात्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे बिताने का लक्ष्य लेकर हिसार के गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी घर से निकल चुके हैं। रोहताश ने बैग पैक कर घर से निकलते समय अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इस पल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर किया है।

Trending Videos


रोहताश ने वीडियो अपलोड किया है और कुछ पक्तियां भी लिखी हैं। बैग पैक कर लिया है। मां का आशीर्वाद ले लिया है और निकल पड़ा हूं अपनी जिंदगी के सबसे बड़े अभियान पर। माउंट एवरेस्ट के डेथ जोन में 24 घंटे रहकर तिरंगा फहराने का सपना हकीकत में बदलने जा रहा है। मेरे इस पागलपन में मेरे साथ बने रहना। रोहताश ने 16 मई 2018 में माउंट एवरेस्ट को फतह किया था और तभी ठान लिया था कि चोटी पर 24 घंटे बिताने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुककर बना चुके वर्ल्ड रिकॉर्ड

इससे पहले रोहताश ने जनवरी 2026 में ही यूरोप महाद्वीप की (5,642 मीटर) सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले व्यक्ति बन गए थे। रोहताश ने चोटी फतह करने के बाद एक वीडियो साझा बताया था कि माइनस 43 डिग्री तापमान और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। रोहताश ने गुरु जम्भेश्वर भगवान की फोटो चोटी पर रखकर पर्यावरण सरंक्षण और बिश्नोई समाज को एकता के सूत्र में बंधे रहने का संदेश भी दिया था।

वर्तमान में एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का रिकॉर्ड

रोहताश खिलेरी ने बताया माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने में जान जाने तक का खतरा है। यहां न्यूनतम तापमान 60 से 70 डिग्री माइनस में चला जाता है। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है। इन्होंने इसे करीब 22 साल पहले 1999 में बनाया था। रोहताश अगर 24 घंटे रुकते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले इंसान होंगे।

रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां

  • माउंट एवरेस्ट फतह 16 मई 2018
  • माउंट किलिमंजारो फतह 23 जुलाई 2018
  • माउंट एलब्रुस 4 सितंबर 2018
  • माउंट एलब्रुस 1 फरवरी 2020
  • माउंट फ्रेंडशिप 9 अक्टूबर 2020
  • माउंट मून 1 नवंबर 2020
  • माउंट किलिमंजारो पर 23 मार्च 2021 को 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड
  • एलब्रुस को समर और विंटर में फतेह करने वाले पहले भारतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed