सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Power Engineers Association threatens work boycott

Hisar News: हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसो. ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana Power Engineers Association threatens work boycott
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मांगों के लिए वीरवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर डीएचबीवीएन मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विद्युत सदन के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तो कार्य बहिष्कार का समय दो घंटे से बढ़ाकर पूरे दिन के लिए किया जाएगा।
Trending Videos

एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कुंडू और महासचिव रविंद्र घनघस ने कहा कि बिजली चोरी पकड़ने वाले अधिकारियों को सजा दी जा रही है जबकि उन्हें इनाम मिलना चाहिए था। उचाना के एसडीओ जोजो तनेजा का तबादला रद्द किया जाए और निलंबित किए गए अन्य कर्मियों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव रविंद्र घनघस ने बताया कि प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर इंजीनियर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं। 13 अप्रैल से जारी शांतिपूर्ण विरोध के बावजूद प्रबंधन गंभीर मुद्दों पर मौन है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो यह विरोध पूर्ण कार्य बहिष्कार में बदल सकता है।
एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में दादरी में एसडीओ गौरव को धमकाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी, बिजली चोरी पकड़ने वाली टीमों को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा, 2009 से लंबित एचवीपीएनएल की रिस्ट्रक्चरिंग को लागू करना, नए सब-स्टेशनों के अनुसार पदों का सृजन, और हांसी, दादरी तथा नूंह में एसई के रिक्त पदों को भरना शामिल हैं। इसके अलावा, हरियाणा पावर यूटिलिटीज में खाली हो रहे तकनीकी निदेशकों के पदों पर एड-हॉक एक्सटेंशन के बजाय नियमित नियुक्तियां की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed