{"_id":"69f3aa142f38cbac360bb0fd","slug":"manisha-returns-to-her-village-with-a-50-vehicle-convoy-to-receive-a-grand-welcome-after-winning-the-gold-medal-hisar-news-c-21-hsr1020-860739-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वर्ण जीतकर लौटी मनीषा का भव्य स्वागत, 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचीं गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वर्ण जीतकर लौटी मनीषा का भव्य स्वागत, 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचीं गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चीन के सान्या में आयोजित छठी एशियाई कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और भिवानी रोहिल्ला गांव की बेटी मनीषा का वीरवार को भव्य स्वागत किया गया। करीब 50 गाड़ियों के काफिले के साथ गांव पहुंचीं मनीषा के स्वागत में पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
मनीषा के सम्मान में गांव धीरणवास से सुबह करीब दस बजे काफिला रवाना हुआ जो लगभग 11 बजे भिवानी रोहिल्ला पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।
गांव के सरकारी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मनीषा को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय टीम की सदस्य और चरखी दादरी के गांव बिलावल की खिलाड़ी रितु श्योराण भी मौजूद रहीं। दोनों खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
मनीषा के पिता राजपाल ने बताया कि उनकी बेटी ने बचपन से ही खेल के प्रति समर्पण दिखाया और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
बीएसएफ में कांस्टेबल पद पर कार्यरत मनीषा भारतीय कबड्डी टीम में लेफ्ट कॉर्नर पोजीशन पर खेलती हैं। वह पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक पदक जीत चुकी हैं।
इस मौके पर सरपंच बलजीत सिंह नंबरदार, कोच धर्मपाल, संजय फौजी, कुलदीप रोहिल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मनीषा की सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos