सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The location of the Municipal Council will change from Saturday, now the city government will run from Kachari Chowk.

Hisar News: शनिवार से बदलेगा नगर परिषद का ठिकाना, अब कचहरी चौक से चलेगी शहर की सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The location of the Municipal Council will change from Saturday, now the city government will run from Kachari Chowk.
विज्ञापन
हांसी। आखिरकार नगर परिषद कार्यालय को शिफ्ट करने पर मुहर लग गई है। शनिवार को लाल सड़क पर ऐतिहासिक किले के समीप स्थित पुराने कार्यालय से पुराना कचहरी चौक पर फायर ब्रिगेड कार्यालय के साथ नए कार्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए डीएमसी लक्षित सरीन ने निर्देश दे दिए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने शिफ्टिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। करीब दो वर्षों से कार्यालय को शिफ्ट करने की योजना चल रही थी।
Trending Videos

हांसी के जिला मुख्यालय के रूप में विकसित होने के साथ ही शहर के नगर परिषद कार्यालय को पुराना कचहरी चौक के समीप फायर ब्रिगेड कॉम्पलेक्स में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। पहले फरवरी महीने में कार्यालय शिफ्ट होने की तैयारी थी। लेकिन वहां काम पूरा न होने के चलते शिफ्ट नहीं किया गया। हालांकि वहां पर अभी भी काफी कार्य लंबित है। इस बीच डीएमसी ने कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही वहां वहां पर रुका हुआ कार्य पूरा करवाया जा रहा है। वीरवार को कार्यालय में सफाई भी करवाई गई है। हालांकि नगर परिषद का यह नया कार्यालय पुराने कार्यालय से दूर है। इससे खासकर पुराने शहर के क्षेत्रवासी लाल सडक, चौपटा, दिल्ली गेट, गोल कोठी, गोसाईं गेट सहित काफी क्षेत्र के लोगों को वहां जाने में कुछ भी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग है तकनीकी शाखा का कार्यालय
नगर परिषद का वर्तमान कार्यालय लाल सड़क क्षेत्र में स्थित है। नगर परिषद की तकनीकी शाखा गांधी मार्केट स्थित नगर सुधार मंडल कार्यालय में बैठती है। वहीं पर प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्यालय भी है। लोगों को दो जगहों पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं जिला बनने के बाद नगर परिषद की जिम्मेदारियां और कर्मचारियों की संख्या बढ़ गई है। जिसके लिए वर्तमान भवन छोटा पड़ता है। यहां पर हॉल कमरे में 27 पार्षदों के बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है।

इन कार्यों के लिए आते हैं लोग नप में
नगर परिषद कार्यालय में आमजन को सबसे ज्यादा काम प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण शाखा, रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, सफाई शाखा व तकनीकी शाखा से पड़ता है। अभी तकनीकी शाखा व प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्यालय अलग बना है। जिससे लोगों को परेशानी होती है।

85 वर्ष पुराना है मौजूदा भवन
नगर परिषद कार्यालय का मौजूदा भवन करीब 85 वर्ष पुराना है। आजादी से पहले यहां नागरिक अस्पताल था। वर्ष 1940 में हांसी के नवाब मिर्जा अब्दुल गफ्फार बेग ने इस भवन के एक हिस्से का निर्माण करवाया था। बाद में करीब 1970 में यहां पर नगर पालिका का भवन शिफ्ट हुआ। फिलहाल इस भवन का खस्ता हालत है। जगह जगह से कार्यालय के कमरों में दरार आई हुई है। जिसे देखते हुए इसे फायर ब्रिगेड के समीप इस मार्केट कॉम्पलेक्स में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी।
:::::::::::

पुराने कार्यालय को नए कार्यालय में शिफ्ट करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। सोमवार तक वहां शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। नया कार्यालय आधुनिक व बड़ा है, वहां लोगों को परेशानी नहीं होगी।- लक्षित सरीन, डीएमसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed