{"_id":"69f43a21f1574df0100ccef8","slug":"in-panipat-a-live-in-partner-living-with-a-woman-raped-her-daughter-and-threatened-to-kill-the-teenager-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म, किशोरी को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म, किशोरी को जान से मारने की दी धमकी
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 01 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रही महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके तीन बच्चे दो बेटी और एक बेटा है। वह सात साल से जींद के एक गांव निवासी श्रीभगवान के साथ लिवइन में रह रही थी।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। तुरंत ही थाना मॉडल टाउन में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रही महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके तीन बच्चे दो बेटी और एक बेटा है। वह सात साल से जींद के एक गांव निवासी श्रीभगवान के साथ लिवइन में रह रही थी। बुधवार की रात को वह एक कमरे में सोए हुए थे। वहीं पर श्रीभगवान भी सोया हुआ था। रात को आरोपी ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उठकर बाहर आंगन में सो गया। साथ ही किशोरी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह उठकर किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद वह सीधे थाना मॉडल टाउन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरत ही प्राथमिकी दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी श्रीभगवान को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया है।
