{"_id":"69f3d5404859333e110d3cf5","slug":"accused-arrested-for-theft-in-mitthan-sweet-shop-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156386-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मिट्ठन मिठाई की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मिट्ठन मिठाई की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 01 May 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 में मिट्ठन स्वीट्स की दो दुकानों में चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। सेक्टर-11 निवासी शिवम सिंगला ने महंगे शौक पूरे करने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाज दिया था। सीआईए-2 टीम ने बुधवार शाम को सिवाह बस अड्डे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि 22 अप्रैल को सेक्टर-12 निवासी राजेंद्र गुप्ता ने चांदनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनकी सेक्टर-11 में मिट्ठन के नाम से मिठाई की दो दुकान हैं। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उनकी दुकान से एक लाख रुपये और उनके भाई की दुकान से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
बुधवार शाम को पुलिस ने एक आरोपी शिवम सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी फैजान, उस्मान और साहिब के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वीरवार को आरोपी शिवम सिंगला को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो
Trending Videos