फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana gets priority in BJP national team

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम: हरियाणा को मिली खास तवज्जो, इन चार चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

Mon, 17 Aug 2026 03:33 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 17 Aug 2026 03:33 PM IST
सार

हरियाणा से तीन प्रमुख चेहरों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। सतीश पूनिया और  पूर्व सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। 

विज्ञापन
Haryana gets priority in BJP national team
संजय भाटिया, अरुण यादव, सतीश पुनिया और सिद्धार्थ यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में हरियाणा को भी खास तवज्जो मिली है। राज्यसभा सदस्य और करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


अरुण यादव बने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक 
गुरुग्राम के अरुण यादव को पार्टी ने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व सौंपा है। संजय भाटिया लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। करनाल से सांसद रहने के दौरान भी संगठन में उनकी पकड़ मजबूत रही। पार्टी की ओर से उन्हें पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव समेत अलग-अलग राज्यों के चुनावों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं। 
विज्ञापन


चुनावी प्रबंधन और संगठन के कामकाज में उनकी सक्रियता को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राज्यसभा सदस्य रहते हुए राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने से उनका राजनीतिक कद भी बढ़ा है। वहीं, हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के संगठन और राजनीतिक परिस्थितियों से पिछले समय में करीब से जुड़े रहे पूनिया अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में अहम भूमिका निभाएंगे। गुरुग्राम के अरुण यादव को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया जाना भी हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा के प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया रणनीति को मजबूत करने में अब उनकी भूमिका बढ़ेगी। इस नियुक्ति के साथ राष्ट्रीय संगठन में हरियाणा से तीन प्रमुख चेहरों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा से भाजपा नेत्री सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक का दायित्व मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed