{"_id":"6a81fa86941a85ef6d02e0a5","slug":"car-suddenly-catches-fire-while-moving-in-rohtak-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: चलती कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: चलती कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूद कर बचाई जान
Sun, 16 Aug 2026 11:29 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:29 PM IST
सार
कार मालिक तेज सिंह ने बताया कि वे सिरसा में भतीजे की सगाई से रोहतक लौट रहे थे। लाढ़ौत रोड बाईपास पर फ्लाईओवर चढ़ते ही पीछे से बाइक सवारों ने इशारा कर बताया कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है। तुरंत सभी परिजन गाड़ी से बाहर आ गए।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के लाढ़ौत रोड बाईपास के पास रविवार रात चलती कार में आग लग गई। गाड़ी में पति-पत्नी और दो बच्चों सहित पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए।
कार मालिक तेज सिंह ने बताया कि वे सिरसा में भतीजे की सगाई से रोहतक लौट रहे थे। लाढ़ौत रोड बाईपास पर फ्लाईओवर चढ़ते ही पीछे से बाइक सवारों ने इशारा कर बताया कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है। तुरंत सभी परिजन गाड़ी से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार मालिक तेज सिंह ने बताया कि वे सिरसा में भतीजे की सगाई से रोहतक लौट रहे थे। लाढ़ौत रोड बाईपास पर फ्लाईओवर चढ़ते ही पीछे से बाइक सवारों ने इशारा कर बताया कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है। तुरंत सभी परिजन गाड़ी से बाहर आ गए।
विज्ञापन
सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। तेज सिंह ने बताया कि गाड़ी की हाल ही में सर्विस हुई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने बाइक सवारों और फायर कर्मियों का आभार जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को साइड करवाया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन