{"_id":"6a81df06655dce03a80c6156","slug":"hisar-23-year-old-national-level-swimmer-killed-in-collision-with-a-vehicle-on-the-madina-bypass-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के तैराक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के तैराक की मौत
Sun, 16 Aug 2026 09:32 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:32 PM IST
सार
हिसार के क्लब में तैराकी सीखने वाले बेटे विश्वदीप का तीन सप्ताह पहले हरियाणा खेल-कूद विवि राई में दाखिला कराया था।
विज्ञापन
विश्वदीप नैन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलकूद विवि राई जा रहे राष्ट्रीय स्तर के तैराक हिसार के गांव गंगवा निवासी विश्वदीप नैन (23) की सड़क हादसे में मौत हौ गई। वे स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार सुबह अपने गांव से स्कूटी पर राई जा रहे थे। हिसार-रोहतक राजमार्ग पर मदीना गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
हिसार के गंगवा गांव निवासी वीरेंद्र नैन ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा विश्वदीप व बेटी दिव्यांसी है। दोनों तैराकी में भविष्य बनाना चाहते थे। हिसार के क्लब में तैराकी सीखने वाले बेटे विश्वदीप का तीन सप्ताह पहले हरियाणा खेल-कूद विवि राई में दाखिला कराया था। जबकि बेटी हिसार के एक स्कूल में तैराकी की कोच है। हॉस्टल से विवि जाने के लिए स्कूटी की जरूरत होने के कारण 14 अगस्त को विश्वदीप घर आया था। अगले दिन शनिवार सुबह सात बजे गांव से स्कूटी लेकर राई के लिए रवाना हुआ। करीब 11 बजे सूचना मिली कि बेटे की रोहतक में मदीना मोड़ पर सड़क हादसे में मौत हो गई है। वे रोहतक पहुंचे और पुलिस ने शनिवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
तीन साल पहले स्टेट में दूसरे स्थान पर रहा था विश्वदीप, तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर लिया भाग
पिता वीरेंद्र नैन ने बताया कि बेटे को बचपन से ही तैराकी का शौक था। रोहतक में राहुल कोच के पास तैराकी सीखी है। तीन साल पहले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया। हालांकि पदक नहीं जीत सका था। अब राई स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिल लिया था।
विज्ञापन
मदीना मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर में तैराक विश्वदीप नैन की मौत हो गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन का नंबर ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।