फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Faridabad victorious by 130 runs after defeating Mahendragarh.

Rohtak News: महेंद्रगढ़ को हराकर 130 रनों से फरीदाबाद विजयी

Sun, 16 Aug 2026 05:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Aug 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Faridabad victorious by 130 runs after defeating Mahendragarh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रोहतक में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन-सी (एचसीए-सी) ने चरखी दादरी की टीम को हराकर 24वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में फरीदाबाद ने महेंद्रगढ़ को 130 रनों से हराया।
लाहली गांव के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-ए पर चरखी दादरी और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन-सी (एचसीए-सी) के बीच मैच खेला गया। चरखी दादरी की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और एचसीए-सी को 147 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

एचसीए-सी ने यह मुकाबला 24वें ओवर में ही जीत लिया। एचसीए-सी के दोनों सलामी बल्लेबाज नाबाद रहे। गर्व ढिगरा ने 82 गेंदों में 78 रन बनाए जबकि अर्जुन वीर सिंह के 59 गेंदों में 58 रन थे। गेंदबाज ऋषभ कुमार ने 10 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट निकाले। उन्होंने 6 मेडन ओवर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। फरीदाबाद की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और महेंद्रगढ़ को 285 रनों का लक्ष्य दिया। महेंद्रगढ़ की टीम ने 40 ओवर में ही सिमट गई।

फरीदाबाद के सलामी बल्लेबाज गुरतेज 119 गेंदों में शतक लगाकर पवेलियन चले गए। आयुष यादव ने 82 गेंदों में 95 रन बनाए और नाबाद रहे। महेंद्रगढ़ को 285 रनों का लक्ष्य देने में इन दो बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही। मोहित भाटी और यश यादव ने चार-चार विकेट लेकर महेंद्रगढ़ की टीम को ज्यादा आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed