{"_id":"6a8166f33bade1f41803d8c0","slug":"video-sanitation-workers-scattered-garbage-on-the-roads-in-rohtak-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैलाया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैलाया कचरा
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:59 PM IST
Link Copied
सफाई कर्मचारियों की 11 दिनों से चली आ रही हड़ताल के चलते अब आमजन की दिक्कतें बढ़ चली है। सफाई कर्मचारियों ने रविवार को सड़कों पर कचरा फैला दिया। जिससे राहगीरों को दिक्कतें हुई। शहर में उन सड़कों पर भी कूड़ा फैलाया है जहां कभी कूड़ा नहीं होता है।
नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ की 6 अगस्त से चल रही हड़ताल अब 18 अगस्त तक बढ़ाई गई है। जिससे आमजन को अभी आगामी दो दिन और परेशानी उठानी पड़ सकती है। सड़कों पर कचरा फैलाने के चलते शहर में हर बाजार व सड़क पर कचरा देखा जा रहा है।
संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सरकार ने 13 मई को हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों को मान लिया था। लेकिन सरकार अब अपने वादे से ही मुकर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है और आंदोलन तेज किया गया है। टांक ने यह भी कहा कि 17 अगस्त से विधायक, सांसद व मेयर के अलावा सभी पार्टियों के जिला अध्यक्षों से भी समर्थन मांगने जाएंगे। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।