{"_id":"6a82ad65b37632456700dd84","slug":"grandmother-commits-a-heinous-act-against-her-grandson-in-yamunanagar-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रिश्तों का कत्ल, दादी ने की पोते के साथ घिनौनी हरकत; पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: रिश्तों का कत्ल, दादी ने की पोते के साथ घिनौनी हरकत; पढ़ें पूरी खबर
Mon, 17 Aug 2026 12:14 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: मयूर शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:14 PM IST
सार
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्चे की मां ने महिला थाने पहुंचकर अपनी ही सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई शिकायत में मां ने बताया कि यह घिनौना कृत्य जून 2023 से सितंबर 2025 के बीच की लंबी अवधि के दौरान हुआ
विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर में दादी ने की पोते के साथ घिनौनी हरकत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी। जिस दादी को अपने पोते की ढाल बनना चाहिए था, उसके सिर पर ममता का साया बनकर प्यार लुटाना चाहिए था, वही उसकी जिंदगी में अभिशाप बन गई। एक 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर अपने ही 10 वर्षीय मासूम पोते का लंबे समय तक यौन शोषण करने का बेहद संगीन और घिनौना आरोप लगा है। इस अमानवीय घटना के उजागर होने के बाद महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दादी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार ने सुनी बच्चे की बात तो रह गए हैरान
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्चे की मां ने महिला थाने पहुंचकर अपनी ही सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई शिकायत में मां ने बताया कि यह घिनौना कृत्य जून 2023 से सितंबर 2025 के बीच की लंबी अवधि के दौरान हुआ। इस दौरान मासूम बच्चा अपनी दादी के पास ही रह रहा था। एक मासूम बच्चे के साथ अपनों द्वारा ही किए गए इस अमानवीय कृत्य की भनक जब परिवार के अन्य सदस्यों को लगी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि घर की चारदीवारी के भीतर ऐसा खौफनाक खेल चल रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे परिवार में आरोपी दादी के प्रति भारी रोष और घृणा का माहौल है।
महिला को भेजे गए कई नोटिस
शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी बुजुर्ग महिला शहर से बाहर रह रही है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे कई बार नोटिस भेजे और जांच में शामिल होने के लिए पाबंद किया। लेकिन आरोपी महिला पुलिस के सामने पेश होने के बजाय कानून की नजरों से बचने की कोशिश करती रही। उसने न तो जांच में सहयोग किया और न ही अपने पक्ष में कोई साक्ष्य पेश किया।
विज्ञापन
बेंगलुरु में छोटे बेटे के पास छिपी थी महिला
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने पीड़ित बच्चे के कानूनी प्रावधानों के तहत बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, मासूम बच्चे ने अपने बयानों में एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों की पूरी तरह से पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी। जांच में पता चला कि आरोपी बुजुर्ग महिला बेंगलुरु में अपने छोटे बेटे के घर पर छिपी हुई है। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी शीलावंती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे धर दबोचा।
दादी को भेजा जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी महिला को यमुनानगर लेकर आई। स्थानीय अदालत में पेश किए जाने के बाद अदालत ने आरोपी दादी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि मामले की गहराई से जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।