फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic blocked on the National Highway due to the lack of rainwater drainage

Yamuna Nagar News: बारिश के पानी की निकासी न होने पर नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic blocked on the National Highway due to the lack of rainwater drainage
पंजेटो गांव में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगाते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बरसाती पानी की निकासी की समस्या से परेशान पंजेटो गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में जलभराव और घरों में घुस रहे पानी से नाराज ग्रामीणों ने जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे के बीचोबीच खड़ी कर दी। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसने से लोग परेशान रहे। जाम की सूचना मिलते ही बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर पानी की निकासी का स्थायी इंतजाम कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण साहिल, गीता देवी, अमित, जयपाल, रमेश का आरोप है कि हर साल बरसात शुरू होते ही गांव में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। गांव के लगभग सभी घरों में बरसाती पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को समस्या की पूरी जानकारी होने के बावजूद समय रहते निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि इस बार भी बारिश होते ही पुराने हालात दोबारा पैदा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी पानी निकासी की समस्या को लेकर उन्हें नेशनल हाईवे पर जाम लगाना पड़ा था। उस समय प्रशासन ने जेसीबी लगाकर नाले को खुलवाया था, जिसके बाद पानी की निकासी हो सकी थी।
ग्रामीणों को स्थायी समाधान का आश्वासन भी दिया गया था। एक साल बीतने के बाद भी समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि हर साल जब पानी घरों में घुसता है और ग्रामीण सड़क पर उतर कर जाम लगाते हैं, तभी प्रशासन को गांव की समस्या की याद आती है। समय रहते नालों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन स्थायी इंतजाम के लिए बार-बार जाम लगने का इंतजार क्यों करता है।
बरसात हर साल आती है, समस्या भी हर साल सामने आती है, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जाना उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौके पर पहुंचे बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पानी निकासी का स्थायी इंतजाम कराया जाएगा, ताकि भविष्य में जलभराव के कारण ग्रामीणों को सड़क पर उतरकर जाम लगाने की नौबत न आए।

पंजेटो गांव में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगाते किसान। संवाद

पंजेटो गांव में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर जाम लगाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed