फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contractor fined

Yamuna Nagar News: काम में देरी पर ठेकेदार पर 22.77 लाख का जुर्माना

Mon, 17 Aug 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Contractor fined
जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर बनाया गया डिवाइडर जो बनते ही टूटने लगा था। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर मानकपुर से चनेटी तक करीब तीन किलोमीटर हिस्से में डिवाइडर निर्माण का काम समय पर पूरा नहीं करने पर नगर निगम ने ठेकेदार पर 22 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले काम पूरा करने के लिए छह माह की अतिरिक्त मोहलत ले ली थी।
नगर निगम के अनुसार डिवाइडर का निर्माण पूरा होने के बाद उस पर लोहे की ग्रिल लगाई जानी है। इसका उद्देश्य यह है कि वाहन चालक और राहगीर हाईवे को निर्धारित कट के अलावा बीच से पार न कर सकें। हाईवे के बीच से अनधिकृत तरीके से सड़क पार करने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में डिवाइडर और ग्रिल का निर्माण सड़क सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

डिवाइडर निर्माण को लेकर सबसे बड़ी शिकायत इसकी गुणवत्ता को लेकर सामने आई। निर्माण के कुछ समय बाद ही डिवाइडर जगह-जगह से टूटने लगा। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। वहीं, काम की गति भी संतोषजनक नहीं रही। नगर निगम की ओर से ठेकेदार को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।समय सीमा समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा की बैठक में उठता रहा मामला
जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे के इस हिस्से में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इसी कारण मानकपुर से चनेटी के बीच डिवाइडर निर्माण का मामला लगातार सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठकों में उठता रहा है। अधिकारियों से कार्य जल्द पूरा कराने और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा जाता रहा है। डिवाइडर निर्माण में देरी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी नाराजगी जताई जा चुकी है।

हाईवे पर डिवाइडर निर्माण में ठेकेदार की ओर से काम में देरी व लापरवाही बरती गई है। इस पर ठेकेदार पर22.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। -मनदेव, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed