फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rainwater entered the shops in Pratapnagar market

Yamuna Nagar News: बारिश से प्रतापनगर बाजार की दुकानों में घुस गया पानी

Mon, 17 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rainwater entered the shops in Pratapnagar market
बारिश से प्रतापनगर बाजार में भरा पानी और मासूस दुकानदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कस्बे में रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद बाजार सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी बाजार की गलियों में भर गया। यही नहीं पानी कई दुकानों के भीतर तक मार कर गया। इससे दुकानदारों के साथ बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुकानदारों का कहना है कि कस्बे में नालियां और नाले काफी समय से जाम हैं। कई जगह पुलिया भी साफ नहीं हैं। इस कारण थोड़ी सी बारिश होते ही बाजार में पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि कई बार बारिश का पानी दुकानों में घुसने से सामान खराब हुआ है, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्र के लोगों व दुकानदारों का कहना है कि नालों व पुलियों की सफाई को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। रविवार को बारिश के बाद पानी देर शाम तक बाजार की गली में भरा रहा। दुकानदारों और लोगों ने नालों और पुलियों की सफाई करवाने के साथ पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सरपंच तरुण का कहना है कि नियमित रूप से गलियों, नालियों व पुलियों की सफाई करवाई जाती है। पंचायत के अंतर्गत आने वाले नालों की सफाई करवाई जा रही है। कुछ पुलिया पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती हैं। इसके लिए विभाग को अवगत करवाया गया है। विभाग के जल्द काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed