सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Heatwave to sweep across Haryana for three days starting tomorrow weather to change again after intense heat

हरियाणा कल से तीन दिन के लिए चलेगी लू: पारा पहुंचेगा 45 के पार, भीषण गर्मी के बाद फिर बदलेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 07 Jun 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

जून महीने में हरियाणा में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिनों की संभावना भी मौसम विभाग पहले ही जता चुका है। 11 जून को मौसम फिर करवट लेगा

Heatwave to sweep across Haryana for three days starting tomorrow weather to change again after intense heat
हरियाणा का मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में मौसम अगले सात दिनों तक उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं। 8 से 10 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और कई स्थानों पर लू (हीटवेव) का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।



11 और 12 जून को फिर से आंधी-बारिश की गतिविधियां लौटने की संभावना है। उधर, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रोहतक में दर्ज किया गया। वहीं औसत न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8, 9 और 10 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को दोपहर के समय गर्मी का अधिक सामना करना पड़ सकता है। जून महीने में हरियाणा में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिनों की संभावना भी मौसम विभाग पहले ही जता चुका है। 11 जून को मौसम फिर करवट लेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


इस दिन कुछ स्थानों पर लू के साथ-साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 12 जून को भी कई इलाकों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हिसार में 41.3 डिग्री, भिवानी क्षेत्र में 41 डिग्री के आसपास, सिरसा में 40.6 डिग्री, अंबाला में 40.8 डिग्री और झज्जर में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

गुरुग्राम, पलवल, महेंद्रगढ़, सोनीपत और जींद में भी तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहा। राज्य में सबसे कम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस नारनौल में रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम में 22.8 डिग्री, रोहतक में 23.8 डिग्री और करनाल में 24.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed