फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yash Gets Emotional At Toxic Trailer Launch Actor Thanks Wife Radhika For Standing By Him Throughout film

Toxic: पर्दे पर चट्टान से दिल वाले यश 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च में क्यों हुए भावुक? बोले- 'मेरी पत्नी ने...

Sun, 09 Aug 2026 02:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

Yash Video Viral: बीते दिन फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें यश लीड रोल में हैं। बंगलूरू में भव्य इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Yash Gets Emotional At Toxic Trailer Launch Actor Thanks Wife Radhika For Standing By Him Throughout film
सुपरस्टार यश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शकों के बीच बेसब्री से इंतजार हो रहा है। कल शनिवार को बंगलूरू में फिल्म के ट्रेलर से पर्दा उठा। पांच भाषाओं में जारी ट्रेलर में भर-भरकर एक्शन सीन्स हैं। ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतक्रिया मिल रही है। 'टॉक्सिक' में यश खूंखार अंदाज में दिखे हैं। मगर, वहीं कल इवेंट में वे भावुक होते दिखे। उनकी आंखों में आंसू थे। जानिए क्यों?

विज्ञापन

Yash Gets Emotional At Toxic Trailer Launch Actor Thanks Wife Radhika For Standing By Him Throughout film
यश-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों भावुक हो गए रॉकी भाई?
पर्दे पर रॉकी भाई यानी यश का अलग ही दमदार अंदाज नजर आता है। वे चट्टान से मजबूत नजर आते हैं। मगर, रियल लाइफ में वे फैमिली मैन हैं। हालांकि, इस फिल्म की मेकिंग  के दौरान उन्हें अपना काफी वक्त देना पड़ा और फैमिली टाइम से समझौता करना पड़ा। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यही बताते हुए यश की आंखें छलक आईं और वे भावुक हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी राधिका पंडित का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yash Gets Emotional At Toxic Trailer Launch Actor Thanks Wife Radhika For Standing By Him Throughout film
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

यश ने पत्नी के लिए क्या कहा?
यश का एक वीडियो वायरल है। इसमें वे वाइफ राधिका का आभार जता रहे हैं, जिन्होंने पूरी फिल्म मेकिंग के दौरान उन्हें सपोर्ट किया। पत्नी का शुक्रिया अदा करते हुए यश ने कहा,

  • 'मैं अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरा दोस्त होना आसान नहीं है। किसी भी तरह मेरे साथ जुड़ा होना आसान नहीं'।
  • 'यह फिल्म काफी डिमांडिंग थी। मुझे अपने कंफर्ट जोन से निकलना पड़ा। मैंने जितने भी रोल किए हैं, यह सबसे अलग था'। 
  • 'इसके लिए समय की बहुत जरूरत थी। मेरी पत्नी ने बहुत मैनेज किया है। उनका बहुत सपोर्ट रहा है। मैं शुक्रगुजार हूं। कुछ भी बेकार नहीं जाएगा'। 
  • यह कहते हुए यश भावुक हो गए और बोलते-बोलते बीच में ठहर गए। 
     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

Yash Gets Emotional At Toxic Trailer Launch Actor Thanks Wife Radhika For Standing By Him Throughout film
नयनतारा - फोटो : वीडियो ग्रैब

नयनतारा ने भी की रॉकी भाई की तारीफ, जानिए क्या कहा?
ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो नयनतारा का भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे यश के काम की तारीफ करती दिखी हैं। साथ ही राधिका की भी तारीफ की है कि उन्होंने कितना समझौता किया है।
नयनतारा ने कहा, 'मैं बहुत से सुपरस्टार्स और एक्टर्स से मिली हूं। सब कूल होते हैं। अच्छे होते हैं। मगर, जब यश से मैं मिली तो उनकी रियल लाइफ में भी 'लार्जर देन टाइप' की इमेज है। हर कोई वर्क एथिक्स के बारे में बात करता है। मैंने यश को कभी यह कहते नहीं सुना कि मैं हार्ड वर्किंग एक्टर हूं'।

  • नयनतारा ने आगे कहा, 'हर दिन सेट पर मैं यश को देखकर हैरान हुई हूं कि इस इंसान ने यह दिया है। साढ़े चार साल तक ये मेहनत की है।
  • 'यश ने अपना फैमिली टाइम और लाइफ के साथ समझौता किया है। अपने बच्चों का समय और अपनी पत्नी के समय के साथ समझौता किया है'।
  • 'उन्होंने सिर्फ काम पर फोकस किया है। यह देखते रहे कि काम कैसा चल रहा है। बाकी एक्टर्स कंफर्टेबल हैं या नहीं'।
  • 'मैंने आप जैसा एक्टर नहीं देखा। आप फैमिली मैन हो। शानदार पिता हो। आप बेहिसाब कठिन मेहनत करते हो'।
     

कियारा आडवाणी ने लूटी लाइमलाइट
बीते दिन ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कियारा आडवाणी ने भी शिरकत की। इस फिल्म में वे अहम भूमिका निभा रही हैं। यश और नयनतारा दोनों ने कियारा की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद आपको 'टॉक्सिक' से पहले की कियारा अलग लगेंगी। वहीं, खुद कियारा ने भी इसे अपने अब तक के करियर की सबसे शानदार फिल्म बताया। वे व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्रेलर लॉन्च में पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed