फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Panday Gets Happy As Her Cousin Alanna Shares Second Pregnancy News On Instagram

कजिन अलाना की प्रेग्नेंसी पर खुश हुईं अनन्या पांडे, फैमिली में आने वाला है नया मेहमान; वीडियो किया शेयर

Sun, 09 Aug 2026 01:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 09 Aug 2026 01:39 PM IST
सार

Alanna Panday: इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है, जिसपर कजिन अनन्या पांडे ने भी खुशी जाहिर की है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Ananya Panday Gets Happy As Her Cousin Alanna Shares Second Pregnancy News On Instagram
अलाना पांडे और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलाना और उनके पति आइवर मैकक्रे जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खबर के बाद पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है।

विज्ञापन

अलाना ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो 
अलाना ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने बेटे रिवर के साथ गार्डन में वॉक करती नजर आती हैं। थोड़ी देर बाद उनके पति आइवर भी वहां आते हैं और तीनों साथ में एक प्यारा सा मोमेंट शेयर करते हैं।

विज्ञापन


वीडियो में अलाना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं, वहीं आइवर और रिवर उन्हें गले लगाते नजर आते हैं। वीडियो में उनके बेबी की सोनोग्राफी की झलक भी दिखाई गई है, जिस पर ‘कमिंग सून’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ अलाना ने कैप्शन में लिखा, ‘वन मोर टू लव।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)

परिवार में खुशी का माहौल
इस खुशखबरी के बाद परिवार और दोस्तों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। अलाना की मां ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- ‘दूसरी बार दादी बन रही हूं। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे।’

वहीं अनन्या पांडे ने भी अपनी कजिन की इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और दिल व नजर वाला इमोजी लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।

Ananya Panday Gets Happy As Her Cousin Alanna Shares Second Pregnancy News On Instagram
अलाना पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अलाना पांडे?
  • अलाना पांडे, चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे और फिटनेस एक्सपर्ट डियान पांडे की बेटी हैं।
  • वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 
  • अलाना 2024 में करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्राइब’ से स्क्रीन डेब्यू कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- रेड कार्पेट पर निकिता रावल के साथ हुआ चौंकाने वाला वाकया, फीमेल फैन ने किया लिप किस; हैरान हुईं एक्ट्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed