फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam sang Mohammed Rafi classic song Suhani Raat Dhal Chuki during his surgery for his surgical team

दर्द में भी गुनगुनाना नहीं भूले सोनू निगम; सर्जरी के समय गाया रफी साहब का गाना 'सुहानी रात...'; वीडियो वायरल

Sun, 09 Aug 2026 12:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Aug 2026 12:09 PM IST
सार

Sonu Nigam Video: मशहूर सिंगर सोनू निगम की सर्जरी हुई है। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो साझा किया है। ऑपरेशन की प्रक्रिया के दौरान भी सिंगर गाना गाते रहे। 

विज्ञापन
Sonu Nigam sang Mohammed Rafi classic song Suhani Raat Dhal Chuki during his surgery for his surgical team
सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनू निगम के लिए गायकी जुनून है। संगीत की दुनिया में वे मोहम्मद रफी को अपना आदर्श और गुरु मानते हैं। वे बचपन से गायिकी की प्रेरणा उन्हीं से लेते रहे। सिंगर की हाल ही में जब सर्जरी हुई है तो अपने दर्दभरे पल में भी उन्होंने दिवंगत सिंगर रफी साहब का गाना ही ऑपरेशन थिएटर में गुनगुनाया। 

विज्ञापन

डॉक्टरों के लिए किया परफॉर्मे

सोनू निगम ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को साझा किया है। वे अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में हैं। अभिनेता की सर्जरी की प्रक्रिया चल रही है। डॉक्टरी की टीम मौजूद है। मगर, दर्द से भरे इस लम्हे में भी सोनू निगम गुनगुना रहे हैं। वे मोहम्मद रफी का गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonu Nigam sang Mohammed Rafi classic song Suhani Raat Dhal Chuki during his surgery for his surgical team
सोनू निगम - फोटो : वीडियो ग्रैब

सोनू निगम ने क्या कहा?
पोस्ट के साथ सोनू निगम ने एक छोटा सा कैप्शन लिखा है, जिसके जरिए बताया कि उन्होंने यह गाना मेडिकल टीम के लिए गाया। सिंगर ने लिखा है कि

  • मेरी सर्जरी के दौरान प्रिय डॉ. नीलेश सतभाई और उनकी प्यारी टीम के लिए एक अचानक किया गया परफॉर्मेंस। 
  • दर्द के बीच गाना... संगीत की खुशी।
  • पोस्ट में सोनू निगम ने यह जानकारी नहीं दी है कि सर्जरी किस चीज की हुई है? 
  • मगर, इससे पहले जून 2026 में वे गर्दन की नस दबने और उससे जुड़ी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे।
  • वीडियो में डॉक्टरों की टीम उनके हाथ की उंगली में उपचार करती दिख रही है। 
     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
सोनू निगम के इस वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। फैंस गायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा है, 'संगीत के प्रति आपका समर्पण और इस स्थिति में भी इतना परफेक्शन, वाकई एक प्रेरित करने वाली बात है। आप जल्द स्वस्थ हों'। श्रद्धा पंडित ने भी जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलने की कामना की है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed