फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amaal Malik Reveals Why Arijit Singh Sang In Awarapan After Retiring From Playback Singing

क्यों अरिजीत सिंह ने 'आवारापन 2’ के लिए गाया गाना? अमाल मलिक ने किया खुलासा; कहा- ‘फिल्म म्यूजिक से दूरी...’

Sun, 09 Aug 2026 11:26 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:26 AM IST
सार

Awarapan 2: म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने खुलासा किया है कि प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद भी अरिजीत सिंह ने फिल्म 'आवारापन 2' के लिए गाना क्यों गाया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Amaal Malik Reveals Why Arijit Singh Sang In Awarapan After Retiring From Playback Singing
अमाल मलिक और अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

27 जनवरी 2026 को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूर होने के फैसला लिया था और बताया था कि अब वे कोई भी प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। लेकिन अब इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म आवारापन 2 में अरिजीत ने सिंगिंग की है। इस पूरे मामले पर अमाल मलिक ने खुलासा किया है। 

विज्ञापन

अमाल ने क्या कहा? 
अमाल ने बताया कि ‘यह आवारापन' कोई पुराना रिकॉर्ड किया हुआ गाना नहीं था। यह गाना करीब एक साल तक सिर्फ उनकी आवाज में था। बाद में जब अरिजीत ने इसे सुना, तब उन्होंने खुद इस गाने को गाने का फैसला किया।

विज्ञापन

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अमाल ने उन बातों पर भी जवाब दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि यह गाना अरिजीत के प्लेबैक छोड़ने से पहले ही रिकॉर्ड हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी तरह का कोई दबाव था। यह उनका खुद का फैसला है। और जब उन्होंने यह बात दुनिया को बताई, उससे 1-2 साल पहले हम लोग जो उनके साथ काम कर चुके थे, हमें कहीं न कहीं समझ आ गया था कि उनका इस तरह के फिल्म म्यूजिक में अब मन नहीं लग रहा है।’

Amaal Malik Reveals Why Arijit Singh Sang In Awarapan After Retiring From Playback Singing
अरिजीत सिंह, आवारापन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या अरिजीत कर रहे हैं कमबैक? 
इंटरव्यू में आगे अमाल ने अरिजीत के कमबैक को लेकर भी काफी कुछ कहा। यहां पढ़ें क्या बोले अमाल...

  • जब अरिजीत ने यह गाना सुना, तो ऐसा कुछ नहीं था कि हमने पहले से कोई वादा किया हो या कोई डील हुई हो। 
  • लोग अक्सर सोचते हैं कि कोई पुराना रिकॉर्डेड गाना रिलीज हो गया है। लेकिन यह गाना एक साल तक मेरी आवाज में था। 
  • मैं अक्सर उसे 5-6 गाने भेजता हूं, और जो उसे पसंद आता है, उसी पर हम काम करते हैं। फिल्म म्यूजिक में यही प्रोसेस होता है। 
  • मैं 'आवारापन' को अरिजीत सिंह का कमबैक या फेयरवेल नहीं मानता। 
  • भविष्य में अरिजीत को कोई और गाना पसंद आता है, तो उसे गाते हुए सुनकर मैं खुश होऊंगा। 
  • अरिजीत सिंह ने सिर्फ फिल्म म्यूजिक से दूरी बनाई है, म्यूजिक से नहीं।

Amaal Malik Reveals Why Arijit Singh Sang In Awarapan After Retiring From Playback Singing
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'? 
बात करें फिल्म 'आवारापन 2' की, तो इसमें इमरान हाशमी, दिशा पटानी, शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को विशेष भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं, नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं और बिलाल सिद्दीकी ने इसे लिखा है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- ‘फिल्म आज भी मेरे लिए बहुत मायने रखती है’, ‘आवारापन 2’ की टीम को मोहित सूरी ने दी बधाई; लिखा इमोशनल नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed