फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guru Randhawa Visits Golden Temple Amid Trolling Over Fine Shyt Shares Photo With Cryptic Post

‘जब बाबा नानक किसी…’, नए गाने पर हो रही ट्रोलिंग के बीच गुरु रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल, फोटो शेयर कर लिखा नोट

Sun, 09 Aug 2026 12:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 09 Aug 2026 12:00 PM IST
सार

Guru Randhawa: सिंगर गुरु रंधावा को नए गाने ‘फाइन शिट’ के लिए फिलहाल जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलिंग्स के बीच सिंगर गोल्डन टेंपल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की। साथ ही एक नोट भी शेयर किया। 

विज्ञापन
Guru Randhawa Visits Golden Temple Amid Trolling Over Fine Shyt Shares Photo With Cryptic Post
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने नए गाने ‘फाइन शिट’ को लेकर चल रही ट्रोलिंग के बीच गुरु रंधावा थोड़ा सुकून लेने के लिए अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय प्रार्थना में बिताया।

विज्ञापन

क्या सिंगर ने नोट से दिया ट्रोलिंग्स का जवाब?
आज सिंगर गोल्डन टेंपल पहुंचे जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। हालांकि उन्होंने अपने गाने को लेकर हो रही आलोचना पर सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके पोस्ट के मैसेज में आस्था, हिम्मत और मुश्किल वक्त में आगे बढ़ते रहने की बात साफ नजर आई।

विज्ञापन

गुरु रंधावा ने गोल्डन टेंपल से अपनी एक फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने पंजाबी में एक मैसेज लिखा। जिसका मतलब है, ‘जिस पर वाहेगुरु की कृपा होती है, उसे कोई तूफान हिला नहीं सकता। जब बाबा नानक किसी का हाथ पकड़ लेते हैं, तो वह इंसान हमेशा आगे ही बढ़ता रहता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर ने इस पोस्ट में ‘फाइन शिट’ को लेकर चल रही विवादित प्रतिक्रियाओं का जिक्र नहीं किया। वहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट्स भी बंद कर दिए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

क्यों हो रही गुरु रंधावा की ट्रोलिंग? 
  • गुरु रंधावा के नए गाने ‘फाइन शिट’ में ऑफिस का सेटअप है।
  • इसमें वह गाना गा रहे हैं और एक लड़की अजीब तरह का डांस कर रही है। यह डांस भी यूजर्स को नहीं भाया है।
  • इस तरह की प्रेजेंटेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।
  • कई यूजर्स ने इसके लिरिक्स पर सवाल खड़े किए और उन्हें खराब बताए। 

Guru Randhawa Visits Golden Temple Amid Trolling Over Fine Shyt Shares Photo With Cryptic Post
सिंगर गुरु रंधावा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इन गानों के लिए मशहूर रहे हैं गुरु रंधावा 
गुरु रंधावा एक मशहूर पंजाबी सिंगर, म्यूजिक कंपोजर हैं। वह पंजाबी, इंडी-पॉप स्टाइल के गाने गाते हैं। वहीं बॉलीवुड में भी कई हिट गाने गा चुके हैं। इसमें ‘नाच मेरी रानी’, 'स्लोली स्लोली', 'बॉर्डर' और फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना 'कौन नाचना' शामिल है। 

ये भी पढ़ें- ‘चौथी शादी कब करेंगे?’ KBC 18 में हुई आमिर खान की एंट्री, रिलीज हुए प्रोमो पर यूजर्स ने किया एक्टर को ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed