फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher shares his Old Motivational video from COVID 19 pandemic Time says Life can change without warning

अनुपम खेर ने कोविडकाल का पुराना वीडियो शेयर कर लोगों को दी सीख, बोले- 'आइए थोड़ा सुकून और प्यार से जिएं'

Sun, 09 Aug 2026 11:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Aug 2026 11:43 AM IST
सार

Anupam Kher Post: अभिनेता अनुपम खेर ने आज रविवार को एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लोगों को प्रेरित करने वाला एक नोट लिखा है। जानिए क्या कहा है अभिनेता ने?

विज्ञापन
Anupam Kher shares his Old Motivational video from COVID 19 pandemic Time says Life can change without warning
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुपम खेर थिएटर और फिल्म जगत, दोनों जगर सक्रिय हैं और लगातार शानदार काम कर रहे हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी लगातार लोगों से रूबरू होते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अभिनेता अक्सर मोटिवेशनल पोस्ट साझा करते हैं। आज रविवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने कोविडकाल का अपना एक पुराना वीडियो ही साझा किया है। 

विज्ञापन

Anupam Kher shares his Old Motivational video from COVID 19 pandemic Time says Life can change without warning
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है 'व्हेन बिट्टू मीट्स अनुपम'?
अनुपम खेर ने कोविड लॉकडाउन के समय में  सोशल मीडिया पर 'व्हेन बिट्टू मीट्स अनुपम' नाम से एक मजेदार कॉमेडी वीडियो सीरीज बनाई थी। आज उसी का एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने लोगों को मोटिवेट किया है। बता दें कि इस सीरीज में दो किरदार हैं और दोनों अनुपम खेर ने ही अदा किए। अभिनेता ने लोगों को जिंदगी के प्रति नजरिया बदलने का मैसेज दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है।

अनुपम खेर ने क्या कहा है?
पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा है, 'मैं हमेशा से ही बहुत आशावादी रहा हूं, लेकिन मैंने भी कभी नहीं सोचा था कि एक दिन पूरी दुनिया अचानक थम जाएगी। बस छह साल पहले, कोविड आया था। मुझे आज भी याद है जब मैं न्यूयॉर्क से मुंबई लौटा था। जिस शहर को मैंने हमेशा भीड़-भाड़ वाला, शोर-शराबे वाला, हलचल से भरा देखा था, वह सुनसान था। मैंने मुंबई को कभी ऐसा नहीं देखा था। यह डरावना था। मुझे यकीन है कि हममें से हर किसी के पास उन दिनों की कोई न कोई ऐसी याद है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher shares his Old Motivational video from COVID 19 pandemic Time says Life can change without warning
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों बनाई थी यह वीडियो सीरीज?
अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होंने यह वीडियो सीरीज क्यों बनाई? वे कहते हैं-

  • उस दौरान शायद दुनिया और जिंदगी के बारे में बेहतर महसूस करने के लिए मैंने ये छोटे-छोटे वीडियो बनाने शुरू किए। 
  • बिट्टू, जो बचपन में मेरा निकनेम था, वह मेरा छोटा रूप था जो आज के अनुपम से मिलता था।
  • वे बातें करते, बहस करते, हंसते और किसी तरह एक-दूसरे को भरोसा दिलाते कि यह समय भी गुजर जाएगा। सच में, यह गुजर गया।
  • आज मैं उन वीडियो को इसलिए दोबारा देख रहा हूं, ताकि हम उस डर को याद न करें।
  • हम यह जरूर याद रखें कि उस मुश्किल दौर से कैसे उबर पाए? 
     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन

Anupam Kher shares his Old Motivational video from COVID 19 pandemic Time says Life can change without warning
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

बोले-  'जिंदगी बिना चेतावनी के बदल सकती है'
अभिनेता ने आगे कहा है, 'कभी-कभी मुश्किल समय को याद करने से हमारी आज की परेशानियां थोड़ी छोटी लगने लगती हैं। शायद इससे हमें कम गुस्सा, कम कड़वाहट और कम नफरत रखने में मदद मिल सकती है। हम दया, हंसी-मजाक और शुक्रगुजारी के लिए थोड़ी और जगह बना सकते हैं, क्योंकि अगर उन दिनों ने हमें कुछ सिखाया, तो वह यही था कि 'जिंदगी बिना किसी चेतावनी के बदल सकती है, इसलिए जब तक यह है, आइए इसे थोड़ा और प्यार और सुकून से जिएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed