कुणाल खेमू ने शेयर कीं सोहेल खान की 'अलायंस' पार्टी से इनसाइड तस्वीरें; जमकर हुई मस्ती, सबसे अलग दिखे दबंग खान
Sohail Khan Alliance Party Photos: बीते दिन सोहेल खान ने अपने घर पार्टी रखी। यहां 'अलायंस' शो की पूरी टीम पहुंची। इस शो के होस्ट एक्टर कुणाल खेमू ने इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो 'अलायंस' खत्म हो चुका है। मिनी माथुर इस शो की विजेता रहीं। कल शनिवार शाम को सोहेल खान ने इस शो की सक्सेस पार्टी अपने घर पर रखी। यहां 'अलायंस' की पूरी टीम पहुंची। इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स ने भी शिरकत की। कुणाल खेमू ने पार्टी की इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं।
कुणाल ने शेयर कीं पार्टी की तस्वीरें
शो 'अलायंस' को कुणाल खेमू ने होस्ट किया। प्राइम वीडियो के इस शो में सोहेल खान ने भी शिरकत की थी। 'अलायंस' के समापन के बाद उन्होंने भव्य सक्सेस पार्टी रखी। कुणाल खेमू ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शो के सभी प्रतिभागी मस्ती करते दिख रहे हैं।
कुणाल खेमू ने क्या कहा?
कुणाल खेमू ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'शो 'अलायंस' को होस्ट करना और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात रही है। इस शो पर बिना थके काम करने वाले और इसे इतना शानदार बनाने वाले हर एक शख्स का शुक्रिया। क्रिएटिव टीम से लेकर सेट डिजाइन टीम, चैलेंज डिजाइन और उसे पूरा करने वाली टीम तक, सभी का। किसी भी रियलिटी टीवी का सबसे अहम हिस्सा, शानदार 'अलाइज' (कुछ लोग इस तस्वीर में नहीं हैं)। आप सभी को मेरा प्यार'।
दबंग अंदाज में पहुंचे सलमान खान
कुशाल टंडन ने भी 'अलायंस' में हिस्सा लिया था। वे भी बीते दिन सोहेल की पार्टी में पहुंचे और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी फोटोज में दबंग खान सलमान भी नजर आए हैं।
- सोहेल की पार्टी में सलमान खान ने पूरी लाइमलाइट लूट ली।
- वे गोल टोपी पहनकर पार्टी में पहुंचे।
- इसके अलावा सुजैन खान भी बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
KUSHAL TANDON 🇮🇳 (@therealkushaltandon) द्वारा साझा की गई पोस्ट