{"_id":"6a781f3c52653c5c7700dc08","slug":"kanwariya-dies-under-suspicious-circumstances-near-a-kanwar-camp-in-saha-ambala-police-investigating-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: साहा में कांवड़ शिविर के पास संदिग्ध हालात में कावड़िये की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: साहा में कांवड़ शिविर के पास संदिग्ध हालात में कावड़िये की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 09 Aug 2026 12:03 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, साहा (अंबाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहा (अंबाला)
Published by: Naveen
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:03 PM IST
सार
मृतक की पहचान चंडीगढ़ के बड़ैल निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुबह साहा पुलिस को कांवड़ शिविर के पास एक कावड़िये के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहा स्टेडियम के पास बने कांवड़ शिविर के समीप रविवार सुबह एक कावड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान चंडीगढ़ के बड़ैल निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुबह साहा पुलिस को कांवड़ शिविर के पास एक कावड़िये के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन