{"_id":"6a779085d770ef9c18010c95","slug":"the-operation-of-six-trains-will-be-affected-on-12th-ambala-news-c-36-1-amb1001-167560-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 12 को छह ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 12 को छह ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
विज्ञापन
अंबाला कैंट और सिटी के बीच लगने वाली आधुनिक सिग्नल प्रणाली। रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छावनी-सिटी रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित करने के लिए होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी-सिटी रेल खंड पर ट्रेनों के संचालन को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए रेलवे ने कदम उठाया है। इस सेक्शन पर अब पारंपरिक 3-आस्पेक्ट सिग्नलिंग प्रणाली को बदलकर आधुनिक 4-आस्पेक्ट ऑटोमेटिक कलर लाइट सिग्नलिंग प्रणाली शुरू की जा रही है। इसके लिए रेलवे ने 12 अगस्त को विशेष ट्रैफिक ब्लॉक और मेगा मेंटेनेंस का शेड्यूल जारी कर दिया है।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, छावनी-सिटी सेक्शन पर 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक (साढ़े तीन घंटे) सिग्नलिंग अपडेशन, रिले रूम वायरिंग और अल्टरेशन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक (दो घंटे) नए सिग्नलों की टेस्टिंग और एमएसडीएसीएस के फंक्शनल परीक्षण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान इस खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी और ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए एब्सोल्यूट ब्लॉक वर्किंग प्रणाली लागू की जाएगी।
ट्रेनों का नियमन और संचालन व्यवस्था
अप लाइन पर यह व्यवस्था ट्रेन संख्या 12497 के अंबाला सिटी पहुंचने के बाद और डाउन लाइन पर ट्रेन संख्या 14815 के अंबाला छावनी पहुंचने के बाद लागू होगी। छावनी और सिटी स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। अप दिशा की ट्रेनों को लिखित प्राधिकार के साथ होम सिग्नल एस-9 से लिया जाएगा। ब्लॉक और टेस्टिंग के दौरान मालगाड़ियों के साथ-साथ पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का भी सुरक्षित संचालन जारी रहेगा। हालांकि, ट्रेन संख्या 11058 राजपुरा-अंबाला सिटी के बीच लगभग 25 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा। इसके अलावा, अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, जनशताब्दी, और विभिन्न एक्सप्रेस व डीएमयू ट्रेनें निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर सिग्नल प्रणाली को अपग्रेड किया जा रहा है। इससे ट्रेनों की गति बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल