फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15,012 tonnes of pearl millet (bajra) lying in agricultural markets (mandis) awaiting auction

Hisar News: नीलामी के इंतजार में मंडियों में पड़ा 15,012 टन बाजरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
15,012 tonnes of pearl millet (bajra) lying in agricultural markets (mandis) awaiting auction
अनाज मंडी में मशीन से बाजरे की झराई करते हुए मजदूर।
हिसार। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 15,069.11 टन बाजरे की आवक हो चुकी है लेकिन केवल 56.80 टन की नीलामी हुई है। शेष 15,012.31 टन बाजरा नीलामी के इंतजार में पड़ा है।
विज्ञापन

अब तक 7428 किसान बाजरा लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं लेकिन सरकारी खरीद और एमएसपी के तहत भुगतान नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है।
रविवार को भी 143 किसान 302 टन बाजरा लेकर पहुंचे, लेकिन खरीद नहीं हुई। लगातार आवक के कारण मंडियों में फसल जमा हो रही है। किसानों को उम्मीद है कि जल्द खरीद प्रक्रिया शुरू होगी और उन्हें उपज का उचित मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन

अब तक मंडियों में बाजरे की स्थिति
बाजरा लेकर पहुंचे किसान : 7428
कुल आवक : 15,069.11 टन
नीलामी के इंतजार में बाजरा : 15,012.31 टन
नीलाम बाजरा : 56.80 टन
नीलामी हुई किसानों की फसल : 29 किसानों की
सरकारी खरीद : शून्य
एमएसपी भुगतान : शून्य
रविवार को बाजरे की आवक
मंडी पहुंचे किसान : 143
आवक : 302 टन
सरकारी खरीद और एमएसपी भुगतान : शून्य
जिले में अब तक धान की स्थिति
कुल आवक : 57,286.49 टन
नीलामी : 41,634.89 टन
खरीद : 38,874.75 टन
उठान : 32,248.72 टन
एमएसपी भुगतान : 69.55 करोड़ रुपये
मंडी पहुंचे किसान : 9062
फसल खरीदी गई : 6058 किसानों की
रविवार को धान की आवक और खरीद
आवक : 2,233.10 टन
मंडी पहुंचे किसान : 395
नीलामी हुई किसानों की फसल : 29
फसल खरीदी गई : 20 किसानों की
खरीद : 98.30 टन
-----------
प्रदेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। किसान बाजरा लेकर मंडियों में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई। भावांतर के नाम पर भी शर्तें रखी जा रही हैं। ऐसे में किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष, बीकेयू अंबावता, हिसार।
-----------
जिले की मंडियों में आवक और खरीद दोनों बढ़ रही हैं। खरीद एजेंसियों के माध्यम से धान खरीदी जा रही है। बाजरे की खरीद भी हो रही है। सरकार ने नीलामी में बिकी फसल पर भावांतर देने की घोषणा की है।
- डाॅ. गगन जोशी, डीएमईओ, जिला हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed