{"_id":"69e13affb4149348680bfd81","slug":"complaints-were-made-for-repairing-toilets-replacing-crooked-electricity-poles-and-repairing-drinking-water-pipelines-hisar-news-c-21-hsr1020-851253-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शौचालय की मरम्मत, बिजली के टेढ़े खंभे बदलने और पेयजल पाइपलाइन दुरुस्त करने की लगाई फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शौचालय की मरम्मत, बिजली के टेढ़े खंभे बदलने और पेयजल पाइपलाइन दुरुस्त करने की लगाई फरियाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जिला सचिवालय में वीरवार को नागरिकों ने समाधान शिविर में समस्याओं के स्थायी समाधान की गुहार लगाई। इस दाैरान सेक्टर-6 के सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत, दयाल सिंह कॉलोनी में टेढ़े बिजली के खंभे और जगदीश कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत प्रमुखता से रखी गई। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
जगदीश कॉलोनी के निवासी बलजीत सिंह ने जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत की। एडीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि जल बर्बादी रोकी जा सके और नागरिकों को सटीक जलापूर्ति मिले। दयाल सिंह कॉलोनी के एक निवासी ने अपने घर के सामने लगे टेढ़े बिजली के खंभे की शिकायत की। एडीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके का मुआयना करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।
सेक्टर-6 में स्थित सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत की समस्या उठाई गई। एडीसी ने नगर परिषद को इसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। दयाल सिंह कॉलोनी के एक अन्य निवासी ने गली की लेवलिंग और अवैध कब्जा हटवाने के लिए आवेदन किया। एडीसी ने अधिकारियों से आग्रह किया कि जनसुनवाई के दौरान आई शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, एसडीएम राजेश खोथ, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, सीएमओ राहुल बुद्धिराजा आदि माैजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X